Lok Sabha Elections 2024: तीसरे दौर में ज्योतिरादित्य सिंधिया दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार, जानिए कितनी नेटवर्थ

एडीआर रिपोर्ट से पता चलता है कि 1,352 उम्मीदवारों में से 29% या 392 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जिनकी प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 5.66 करोड़ रुपये है।

Jyotiraditya Scindia Net Worth: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मी के बीच हाई प्रोफाइल नेताओं के नामांकन का दौर जारी है। नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामें से इनकी संपत्ति के भी आंकड़े सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक भारी-भरकम प्रत्याशी हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया। तीसरे चरण के चुनाव में सिंधिया दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के आंकड़ों के अनुसार, 424 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनकी चल संपत्ति में 62,57,63,478 रुपये और अचल संपत्ति में 3,62,17,30,600 रुपये शामिल हैं।

Jyotiradiya Scindia

सिंधिया की नेटवर्थ

भाजपा की पल्लवी श्रीनवास डेंपो सबसे अमीर

पहले नंबर पर हैं दक्षिण गोवा से भाजपा उम्मीदवार पल्लवी श्रीनवास डेंपो। उनकी संपत्ति 1361 करोड़ रुपये है। तीसरे अमीर उम्मीदवा छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और कोल्हापुर कांग्रेस उम्मीदवार छत्रपति शाहू शाहजी या शाहू द्वितीय (342 करोड़) हैं। कर्नाटक के दावणगेरे से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. प्रभा मल्लिकार्जुन (241 करोड़ रुपये) चौथे नंबर पर हैं।

End of Feed