Lok Sabha Elections 2024: Manoj Tiwari की बेटी रीति तिवारी BJP में हुई शामिल, बताया क्या है प्लान

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा में शामिल होने के बाद सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी जल्दी राजनीति में आ जाऊंगी। उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं, मुझे भगवान की योजना के बारे में पता नहीं था। मैंने नहीं सोचा था कि यह आज या इतनी जल्दी होगा।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के बीच दिल्ली के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भाजपा में शामिल हो गई हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी राजनीति में आ जाऊंगी। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वो किसी को निराश नहीं करेंगी। रिति तिवारी गायक के साथ ही सॉन्ग राइटर भी हैं। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने कहा कि राजनीति में आने की योजना तो थी लेकिन ये 10-15 साल बाद का प्लान था। उन्होंने अपना परिचय देते हुए खुद बताया कि वो एक एनजीओ में काम करती हैं।

Lok Sabha Election

भाजपा में शामिल हुई बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी

बता दें, रीति तिवारी मनोज तिवारी की बड़ी बेटी हैं। जिस तरह भोजपुरी फिल्मों में मनोज तिवारी ने अपनी एक्टिंग और गायकी का लोहा मनवाया है उसी तरह उनकी बेटी को भी गायन का शौक है। मनोज तिवारी ने साल 2000 में रानी तिवारी से शादी की थी। हालांकि, 12 साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया था। रीति तिवारी, रानी और मनोज तिवारी की बेटी हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद रीति तिवारी ने मीडिया से बातचीत में अपना परिचय देते हुए कहा कि मैं सांसद मनोज तिवारी की बेटी हूं। मैं 22 साल की हूं। सिंगर और सॉन्ग राइटर हूं। एक एनजीओ में काम करती हूं और सबसे ज्यादा मैं समाजसेवक बनना चाहती हूं।

End of Feed