Lok Sabha Elections 2024: 'भ्रष्टाचार कांग्रेस-BRS का कॉमन कैरेक्टर', अंबानी-अदाणी का जिक्र करते हुए विपक्ष पर बरसे PM मोदी

  • Agency by: Agency
  • Updated May 8, 2024, 12:54 PM IST

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने तेलंगाना के करीमनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और बीआरएस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और बीआरएस को एक साथ बांधने वाला एकमात्र चीज भ्रष्टाचार है। तुष्टिकरण की राजनीति ही उनका एजेंडा है।

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के बाद कांग्रेस और उसके ‘इंडी’ गठबंधन के घटक दलों का तीसरा फ्यूज उड़ गया है। हैदराबाद से करीब 150 किलोमीटर दूर वेमुलावाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मतदान के चार चरण शेष हैं और जनता के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) जीत की ओर बढ़ रहा है।

PM Modi

विपक्ष पर जमकर बरसे PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) का मजाक उड़ाते हुए कहा कि तीसरे चरण के चुनाव के बाद कांग्रेस और ‘इंडी’ गठबंधन का तीसरा फ्यूज उड़ गया है। पीएम मोदी और भाजपा के कुछ नेता विपक्षी गठबंधन को इंडी गठबंधन कहते हैं।

End of Feed