लोकसभा चुनाव 2024: बंगाल में दलबदलुओं की बहार, TMC और BJP ने खूब बरसाया प्यार

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 1, 2024, 05:45 PM IST

तृणमूल कांग्रेस ने अपने 42 उम्मीदवारों की सूची में चार दलबदलुओं को शामिल किया है जो या तो अन्य पार्टियों से निर्वाचित प्रतिनिधि हैं या हाल के वर्षों में पार्टी में शामिल हुए हैं।

West Bengal Lok Sabha Candidates: पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी दोनों ही कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के चयन में अनुभवी नेताओं के बजाय दलबदलुओं पर भरोसा जताने की रणनीति अपना रही हैं। इससे उनके वफादार समर्थकों में असंतोष पैदा हो रहा है। दोनों ही पार्टियों का कहना है कि उम्मीदवारों की जीत की क्षमता को देखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है।

TMC BJP in Bengal

बंगाल में दल-बदलुओं को टिकट

टीएमसी ने 4 तो बीजेपी ने 5 दलबदलुओं को दिया टिकट

तृणमूल कांग्रेस ने अपने 42 उम्मीदवारों की सूची में चार दलबदलुओं को शामिल किया है जो या तो अन्य पार्टियों से निर्वाचित प्रतिनिधि हैं या हाल के वर्षों में पार्टी में शामिल हुए हैं। पार्टी की उम्मीदवार सूची में तीन अन्य नाम ऐसे हैं जो वर्तमान में टीएमसी के सांसद या विधायक हैं लेकिन उनका भी विभिन्न दलों से जुड़े रहने का इतिहास रहा है। भाजपा ने इसके विपरीत अब तक घोषित 40 प्रत्याशियों में पांच दलबदलुओं को जगह दी है। दोनों दलों ने अपने फैसलों को सही ठहराते हुए जीतने की क्षमता और राजनीतिक रणनीति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

End of Feed