इलेक्शन

Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए अजय कपूर

Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उत्तर प्रदेश के कानपुर से विधायक रहे अजय कपूर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ कर बीजेपी का हाथ थाम लिया है।

Image

अजय कपूर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ कर बीजेपी का हाथ थामा

Photo : ANI

Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कानपुर से विधायक रहे अजय कपूर बीजेपी में शामिल हो गए है। कांग्रेस ने कपूर को बिहार के सह प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी थी। बता दें, कानपुर से विधायक रह चुके अजय कपूर को कांग्रेस कानपुर सीट से लोकसभा चुनाव में उतारना चाहती थी।

अजय कपूर 3 बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह साल 2002 से 2017 तक विधायक रहे। अजय कपूर कानपुर की गोविंद नगर और किदवई नगर सीट से विधायक रह चुके है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस 17 और समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी ने अभी तक 31 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान भी कर दिया है। बता दें, हाल ही में राहुल गांधी ने कानपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकली थी जिसमे अजय कपूर अपनी पूरी ताकत से राहुल की गाड़ी में सवार थे और चुनाव से पहले कांग्रेस को जीत का दम भी दिखाया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article