काराकाट लोकसभा सीट पर पवन सिंह का तगड़ा दांव, मां ने वापस किया नामांकन, अब NDA को चुनौती देगा 'पॉवर स्टार'

Pawan Singh karakat Lok Sabha Seat: पवन सिंह की ओर से मां प्रतिमा सिंह के नामांकन की बात गुप्त रखी गई थी। 14 मई को प्रतिमा सिंह नामांकन के अंतिम समय में कलेक्ट्रेट पहुंची ओर पर्चाभर कर वहां से निकल गईं। इसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि पवन सिंह को अपना नामांकन खारिज होने का डर था, इसलिए उनके कहने पर ही मां प्रतिमा देवी ने पर्चा दाखिल किया था।

Pawan Singh karakat Lok Sabha Seat: बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपने फैसलों से लगातार सभी को चौंका रहे हैं। पहले उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरकर एनडीए के लिए मजबूत चुनौती पेश कर दी। इसके बाद खुद के साथ-साथ उन्होंने अपनी मां प्रतिमा देवी का भी नामांकन दाखिल करवाकर सभी को चौंका दिया। अब निर्वाचन आयोग ने पुष्टि की है कि पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने पर्चा वापस ले लिया है।

Pawan Singh

पवन सिंह

दरअसल, पवन सिंह ने 9 मई को काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा था। यहां से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा काराकाट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग के उम्मीदवार हैं। कथित तौर पर पवन सिंह पर भाजपा की ओर से नाम वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। ऐसे में उन्होंने गुपचुप तरीके से 14 मई को अपनी मां प्रतिमा सिंह का नामांकन दाखिल करवाया था।

End of Feed