Lok Sabha Election: यूपी में पहले चरण के चुनाव के लिए 155 उम्मीदवारों का नामांकन, जानें वोटिंग से जुड़ी जरूरी बातें

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2024, 09:10 AM IST

UP Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का नामांकन हो चुका है। उत्तर प्रदेश की आठ सीटों के लिए कुल 155 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। आपको वोटिंग से जुड़ी कुछ अहम बातें और गुणा-गणित समझाते हैं।

Uttar Pradesh: सभी सियासी पार्टियों ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी-अपनी कमर कस ली है। यूपी की 8 सीटों पर पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने का वक्त खत्म हो चुका है। नामांकन के आखिरी दिन (27 मार्च, 2024- बुधवार को) उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के 109 उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनाव-2024 के प्रथम चरण की आठ सीट के लिए नामांकन दाखिल किया।

Election Nomination in Uttar Pradesh

सांकेतिक तस्वीर।

कुल 155 उम्मीदवारों ने दाखिल किया अपना नामांकन

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पहले चरण के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के 155 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इससे पहले मंगलवार को 42 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जबकि 22 मार्च को चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। आठ संसदीय क्षेत्रों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (सुरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा।

End of Feed