कितना मुश्किल होने वाला है ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के लिए इस बार का चुनाव? क्या है डायमंड हार्बर लोकसभा सीट का समीकरण

  • Agency by: Agency
  • Updated May 26, 2024, 07:07 PM IST

Diamond Harbor Lok Sabha seat: लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। जहां अभिषेक बनर्जी का मार्क्सवाद कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रतिकुर रहमान और भाजपा के अभिजीत दास से मुकाबला है। यहां से मौजूदा सांसद अभिषेक बनर्जी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं

Diamond Harbor Lok Sabha seat: पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। यहां तृणमूल कांग्रेस के सबसे प्रमुख नेता और मौजूदा सांसद अभिषेक बनर्जी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभिजीत दास बॉबी पर अपना दांव खेला है। तृणमूल कांग्रेस इस सीट को एक 'मॉडल निर्वाचन क्षेत्र' बताती है वहीं, विपक्ष ने इसे 'हिंसा की प्रयोगशाला' करार दिया है।

Abhishek Banerjee

अभिषेक बनर्जी

मौजूदा लोकसभा चुनाव में यदि बनर्जी को 2019 से ज्यादा मत मिले तो यह उनकी साख को बढ़ाएगी और तृणमूल में उनके प्रभाव को ऐसे समय में मजबूत करेगी जब पार्टी के भीतर तेज मतभेदों के कारण के तापस रॉय और अर्जुन सिंह जैसे प्रभावशाली नेता और तीन साल पहले शुभेंदु अधिकारी जैसे दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो गए थे।

End of Feed