jharkhand, Lok Sabha Election 4th Phase: झारखंड की किन 4 सीटों पर चौथे चरण में होगी वोटिंग? बड़ी दिलचस्प है लड़ाई; जानें चारों सीट पर किसके बीच मुकाबला

Jharkhand Chunv: झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर चौथे चरण में चुनाव होंगे, जिसके लिए आगामी 13 मई को मतदान होने हैं। झारखंड में चौथे चरण में अर्जुन मुंडा की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसी के साथ सिंहभूम में दो महिला उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला हो रहा है। आपको इन चारों सीटों का समीकरण समझाते हैं।

Lok Sabha Election 4th Phase: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में झारखंड की जिन चार सीटों पर 13 मई को मतदान होने वाला है, उनमें से तीन खूंटी, सिंहभूम और पलामू में एनडीए और 'इंडिया' ब्लॉक के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर है। लोहरदगा में 'इंडिया' गठबंधन से बागी होकर बतौर स्वतंत्र प्रत्याशी मैदान में उतरे झामुमो विधायक चमरा लिंडा ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

Jharkhand Lok Sabha Chunav

2019 में ये चार चुने गए थे सांसद।

खूंटी सीट पर कांटे की टक्कर, आसान नहीं भाजपा की राह

चौथे चरण में सबसे हैवीवेट प्रत्याशी अर्जुन मुंडा हैं, जो केंद्र सरकार में कृषि और जनजातीय मामलों के मंत्री हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित खूंटी सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से है। यह सीट वर्ष 2009 से लगातार भाजपा के कब्जे में है। वर्ष 2019 में यहां तत्कालीन सांसद और लोकसभा के उपाध्यक्ष रहे कड़िया मुंडा को अधिक उम्र के कारण रिटायरमेंट देने के बाद भाजपा ने अर्जुन मुंडा को चुनाव मैदान में उतारा था। तब भी अर्जुन मुंडा कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से मात्र 1445 मतों से जीते थे।

End of Feed