Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लगा झटका, विधायक निर्मला सप्रे ने छोड़ी पार्टी; थामा बीजेपी का दामन

Lok Sabha Election: मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बीना से कांग्रेस की विधायक बनी निर्मला सप्रे ने आज पार्टी छोड़ BJP का दामन थाम लिया है।

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव-2024 के बीच मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बीना से कांग्रेस की विधायक बनी निर्मला सप्रे ने आज पार्टी छोड़ BJP का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा के दौरान राहतगढ़ में निर्मला सप्रे ने भाजपा में शामिल होने की शपथ ली। बता दें, निर्मला सप्रे ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तथा दो बार की विधायक महेश राय को 6000 से अधिक मतों से हराया था। जिले की आठ विधानसभा सीटों में से एकमात्र बीना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी निर्वाचित हुई थी।

Lok Sabha Election

विधायक निर्मला सप्रे ने छोड़ी कांग्रेस

विधायक निर्मला सप्रे ने BJP ज्वाइन करने के बाद कहा कि कुछ दिन पहले मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिलाओं के सम्मान में कुछ गलत बात कही थी, मैं भी आरक्षित वर्ग से महिला विधायक हूं और उस बात से मुझे बहुत ठेस लगी इसलिए मैंने भाजपा को चुना, क्योंकि यहां महिलाओं का सम्मान है। निर्मला सप्रे के अचानक भाजपा ज्वाइन करने से सब चौंक गए। यहां तक की भाजपा नेताओं सहित कांग्रेस के नेता भी दंग रह गए। रविवार सुबह तक निर्मला सप्रे के भाजपा में जाने की खबर ना तो स्थानीय पदाधिकारी को थी और ना ही कांग्रेस नेताओं को थी। सीएम की सभा के दौरान ही सभी को इसकी जानकारी मिली। माना जा रहा है कि निर्मला सप्रे के इस निर्णय के पीछे खुरई से पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे तथा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की भूमिका हो सकती है।

End of Feed