इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: भाजपा का क्या है चुनावी प्लान? पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2024, 03:44 PM IST

BJP Plan For Election: पार्टी की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की 370 लोकसभा सीटों पर जीत श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार भाजपा का चुनाव चिह्न ‘कमल’ है।

Image

पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए ये बड़ा लक्ष्य।

Photo : Times Now Digital

Lok Sabha Chunav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में 370 सीट जीतने के लिए जी-जान से जुट जाने और इस लक्ष्य को हासिल कर पार्टी के विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने को कहा। पीएम ने यह बात यहां भारत मंडपम में राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले हुई भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

पदाधिकारियों की बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, " प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे महत्वपूर्ण बात यह कही कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में 370 सीट और एनडीए को 400 सीट जीतना है।" तावड़े के मुताबिक मोदी ने कहा, "370 सीट हमारे लिए आंकड़ा नहीं है। यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को श्रद्धांजलि होगी।"

भाजपा और NDA के उम्मीदवारों को लेकर प्लान

विनोद तावड़े के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की 370 लोकसभा सीटों पर जीत श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अगले सौ दिन तक जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया। तावड़े ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बैठक में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों को लेकर कहा कि उम्मीदवार भाजपा का चुनाव चिह्न ‘कमल’ का फूल होगा।

भाजपा महासचिव के अनुसार, प्रधानमंत्री ने आगामी चुनाव में हर बूथ पर पिछले चुनाव के मुकाबले 370 अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के लिए निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पहली बार मतदान के पात्र युवाओं को पार्टी के कार्यकर्ता 2014 से पहले के भारत और 2014 के बाद के भारत का फर्क बताएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष अगले चुनाव में 'तू-तू, मैं-मैं' की राजनीति करेगा लेकिन भाजपा को विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर आगे बढ़ना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article