VIDEO: अखिलेश यादव की बेटी अदिति उतरीं चुनाव प्रचार में, मां डिंपल यादव के लिए मांगा वोट; देखते रह गए लोग

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव अपनी मां डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं। साथ ही लोगों से अपनी मां के लिए वोट मांगते दिख रही हैं। बता दें कि समाजवादी पार्टी के लिए मैनपुरी लोकसभा सीट काफी महत्वपूर्ण है।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण का मतदान शुक्रवार को पूरा हो गया है और इसके साथ ही दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। बता दें, देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं। वह दोबारा लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरी हैं, लेकिन इस बार उनकी बेटी अदिति यादव भी मां डिंपल यादव के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहीं हैं।

Lok Sabha Election 2024

अखिलेश यादव की बेटी अदिति ने मां डिंपल के लिए मांगा वोट

बता दें कि समाजवादी पार्टी के लिए मैनपुरी लोकसभा सीट काफी महत्वपूर्ण है। मैनपुरी को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का गढ़ माना जाता है। सांसद डिंपल यादव पर मुलायम सिंह यादव की विरासत को बचाने की जिम्मेदारी है।

End of Feed