भागकर रायबरेली पहुंच गए शहजादे, 'डरो मत, भागो मत'...पीएम मोदी का राहुल पर हमला

पीएम मोदी ने खासतौर पर रायबरेली से राहुल की उम्मीदवारी को लेकर उन्हें घेरा। उन्होंने राहुल से डरकर रायबरेली भागने का आरोप लगाया।

PM Modi Attacks Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया। प. बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर में रैली के दौरान पीएम मोदी ने राहुल के साथ सोनिया गांधी पर भी सीधा हमला बोला। पीएम मोदी ने खासतौर पर रायबरेली से राहुल की उम्मीदवारी को लेकर उन्हें घेरा। उन्होंने राहुल से डरकर रायबरेली भागने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि वह वायनाड से भी हारेंगे।

Narendra Modi on Rahul

पीएम मोदी का राहुल पर हमला

सोनिया गांधी पर भी निशाना

पीएम मोदी ने राहुल के साथ ही सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा। पीएम ने कहा, कांग्रेस की बड़ी नेता भी डरकर भाग गईं। वह राजस्थान से राज्यसभा पहुंची हैं। पीएम ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा, डरो मत, भागो मत। उन्होंने कहा कि दो चरणों में इनकी नैय्या डूब चुकी है। कांग्रेस कहती है कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो।

क्या-क्या कहा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की रायबरेली से उम्मीदवारी पर पीएम मोदी ने कहा, मैंने पहले ही संसद में कहा था कि उनके (कांग्रेस) सबसे बड़े नेता चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं करेंगे और वह भाग जाएंगे। मैंने पहले ही कहा था कि शहजादा वायनाड में हारने वाला है, मैंने कहा था कि जैसे ही वायनाड में मतदान पूरा हो जाएगा, वह दूसरी सीट की तलाश में जुट जाएंगे। अमेठी से इतना डर लगता है कि वह रायबरेली की ओर भाग रहे हैं। वे हर किसी से कहते हैं, 'डरो मत', आज मैं भी उनसे पूछता हूं, 'डरो मत, भागो मत'...''

End of Feed