Lok Sabha Chunav 2024, (Raebareli) UP: रायबरेली में कांग्रेस को मिली है केवल 3 बार शिकस्त, जानें इस सीट का इतिहास

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 8, 2024, 11:12 AM IST

Lok Sabha Chunav 2024, Raebareli, UP Lok Sabha Seat: 1977 तक इस सीट पर कांग्रेस की एकतरफा जीत होती रही। इसकी वजह गांव एवं कस्बों तक कांग्रेस का सांगठनिक ढांचा मजबूत होता रहा। कांग्रेस सांसदों ने इस क्षेत्र में विकास के कई कार्य किए।

Lok Sabha Chunav 2024, Raebareli, UP Lok Sabha Seat: उत्तर प्रदेश में कई ऐसी सीटें हैं जहां से कई दिग्गज उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे। इन्हीं मे से एक सीट रायबरेली है। रायबरेली सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इस सीट से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनी जाती रही हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने चुनाव लड़ने की जगह राज्यसभा जाने का फैसला किया। सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली है। कांग्रेस ने अभी यहां से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस सीट से प्रियंका गांधी उम्मीदवार हो सकती हैं।

Raebareli seat history

2019 में रायबरेली से सोनिया गांधी विजयी हुईं।

भाजपा ने भी अभी घोषित नहीं किया उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गत 2 मार्च को उम्मीदवारों की की जो पहली लिस्ट जारी की उसमें अमेठी के लिए उम्मीदवार तो था लेकिन रायबरेली के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई। हालांकि, चर्चा है कि भाजपा इस सीट से मनोज पांडे को टिकट दे सकती है।रायबरेली सीट पर शुरू से ही कांग्रेस का दबदबा रहा है। रायबरेली सीट पर ब्राह्मण वोटर 11 फीसद, ठाकुर 9%, यादव 7%, एससी 34%, मुस्लिम 6%, लोध-6%, कुर्मी 4% और अन्य 23% हैं। इस सीट पर कुल मतदाता 779813 हैं।

End of Feed