ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आम चुनाव की धूम, ऑनलाइन खूब बिक रहा राजनीतिक दलों का माल

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 22, 2024, 12:58 PM IST

किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर किसी भी राजनीतिक दल का नाम दर्ज करें, और झंडे से लेकर पेंडेंट और पेन तक विविध प्रकार के सामान पेज पर आ जाएंगे।

Lok Sabha Election 2024: देश में आम चुनाव-2024 के करीब आते-आते राजनीतिक उत्साह ई-कॉमर्स पर भी छा गया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर विभिन्न राजनीतिक दलों से संबंधित माल सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। ये ऑनलाइन मंच चुनाव से संबंधित सभी उत्पाद जैसे भारतीय जनता पार्टी कमल से लेकर पुरानी समुद्री घड़ियों पर आम आदमी पार्टी का चुनाव चिह्न झाड़ू और कांग्रेस के प्रसिद्ध दुपट्टे आदि पेश कर रहे हैं।

Election2024

चुनाव सामग्री की ऑनलाइन बिक्री

ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भरमार

बस, किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर किसी भी राजनीतिक दल का नाम दर्ज करें, और झंडे से लेकर पेंडेंट और पेन तक विविध प्रकार के सामान पेज पर आ जाएंगे। एक ई-कॉमर्स मंच की एक प्रतिनिधि ने कहा कि यह प्रवृत्ति शुरू में 2019 के चुनावों के दौरान उभरी जब ई-कॉमर्स मंच प्रचार माल और सहायक उपकरण के लिए पसंदीदा गंतव्य बन गए। उन्होंने कहा कि जब सब कुछ ऑनलाइन बेचा जाता है, तो यह क्यों नहीं। विक्रेता ही इसे हमारे मंच पर डालते हैं और ई-कॉमर्स वेबसाइटों को बस यह जांचना है कि यह नियमों का पालन करता है कि नहीं।

End of Feed