इलेक्शन

Lok Sabha Election-2024: छिंदवाड़ा से नकुलनाथ ने भरा नामांकन, कमलनाथ को जनता पर विश्वास; किया ये दावा

Lok Sabha Election-2024: मध्य प्रदेश की सबसे सबसे हॉट सीट छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने आज अपना नामांकन दिया। नकुलनाथ शिकारपुर में अपने घर के पास स्थित हनुमान मंदिर गए, जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किए फिर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन फार्म जमा किया।

Image

छिंदवाड़ा से कांग्रेस के उम्मीदवार नकुलनाथ ने भरा नामांकन

Photo : Twitter

Lok Sabha Election-2024: मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट में से एक छिंदवाड़ा से कांग्रेस के उम्मीदवार नकुलनाथ ने मंगलवार को नामांकन भर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा की जनता पर विश्वास जताते हुए कहा है कि कांग्रेस ने दूसरी बार नकुलनाथ को उम्मीदवार बनाया है, यह उनका परिवार है। उन्होंने मंगलवार की सुबह अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ शिकारपुर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। उसके बाद नकुलनाथ अपने पिता कमलनाथ के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।

नकुलनाथ का मुकाबला भाजपा के विवेक बंटी साहू से

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें छिंदवाड़ा की जनता पर विश्वास है। यह उनका परिवार है। छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र कमलनाथ और उनके परिवार का गढ़ माना जाता है। वर्ष 1980 के बाद हुए लोकसभा के 12 चुनाव में सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा है। कमलनाथ यहां से नौ बार निर्वाचित हुए हैं, वही उनकी पत्नी अलका नाथ तथा नकुलनाथ एक-एक बार निर्वाचित हुए हैं। नकुलनाथ दूसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में नकुलनाथ ने नथन शाह को 37 हजार से ज्यादा वोटों से परास्त किया था। इस बार चुनाव में नकुलनाथ का मुकाबला भाजपा के विवेक बंटी साहू से है जो विधानसभा चुनाव में हारे हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article