LIVE

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 1 Voting: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग खत्म, जानें कहां कितनी हुई वोटिंग

Lok Sabha Election Voting Live, लोकसभा चुनाव Live
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 1 Voting: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग खत्म, जानें कहां कितनी हुई वोटिंग

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 1 Voting, लोक सभा चुनाव पहले चरण का चुनाव अपडेट: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण चरण के तहत आज देशभर के 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हुई और शाम छह बजे तक मतदान हुआ। चुनाव आयोग की ओर से सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मतदान को लेकर वोटर्स में काफी उत्साह दिखाई दिया और कई जगह मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी रही। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से भारी से भारी संख्या में मतदान की अपील की। चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ...

Check: Rajasthan Lok Sabha Chunav Phase 1 Voting Live Updates

APR 19, 2024 18:30 IST

पहले चरण का चुनाव संपन्न, 102 सीटों पर डाले गए वोट

APR 19, 2024 17:14 IST

उत्तर प्रदेश में तीन बजे तक 47.44 फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर शुक्रवार को तीन बजे तक 47.44 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर तीन बजे तक सहारनपुर में 53.31, कैराना में 48.92, मुजफ्फरनगर में 45.18, बिजनौर में 45.70, नगीना में 48.15, मुरादाबाद में 46.28, रामपुर में 42.77 और पीलीभीत में 49.06 प्रतिशत मतदान हुआ।
APR 19, 2024 16:38 IST

बिहार में चार लोकसभा क्षेत्रों में अपराह्न तीन बजे तक हुआ 40.92 प्रतिशत मतदान

बिहार के चार लोकसभा क्षेत्रों में 75 लाख मतदाताओं में से लगभग 40.92 प्रतिशत ने शुक्रवार अपराह्न तीन बजे तक मतदान किया। बिहार के मुख्य निर्वाचन कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराह्न तीन बजे तक औरंगाबाद में 42.20 प्रतिशत और गया में 39.35 प्रतिशत, नवादा में 37.77 प्रतिशत और जमुई लोकसभा क्षेत्र में 44.46 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।
APR 19, 2024 16:37 IST

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली बार शोंपेन जनजाति के सात सदस्यों ने मतदान किया

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली बार शोंपेन जनजाति के सात सदस्यों ने शुक्रवार को केंद्रशासित प्रदेश की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह जनजाति ग्रेटर निकोबार द्वीपसमूह का ‘विशेष संवेदनशील जनजाति समूह’ (पीवीटीजी) है।
APR 19, 2024 16:37 IST

अंडमान में अपराह्न तीन बजे तक 45.4 प्रतिशत मतदान

डमान-निकोबार द्वीप समूह की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को हो रहे मतदान के दौरान केंद्रशाासित प्रदेश में कुल 3,15,148 मतदाताओं में से 45.48 प्रतिशत मतदाताओं ने दोपहर तीन बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) बी एस जागलान ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
APR 19, 2024 16:37 IST

प. बंगाल की तीन लोक सभा सीट पर अपराह्न तीन बजे तक 66 प्रतिशत से अधिक मतदान

पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीट पर शुक्रवार अपराह्न तीन बजे तक 66.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कूचबिहार, जलपाईगुड़़ी और अलीपुरद्वार सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत सुबह सात बजे मतदान आरंभ हुआ। तीनों सीटों पर कुल 56.26 लाख लोग मतदान के लिए पात्र हैं।
APR 19, 2024 15:13 IST

मुजफ्फरनगर में वोट देने पहुंची 91 साल की बुजुर्ग महिला

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को आठ सीटों पर वोटिंग जारी है। प्रदेश में सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फर नगर, नगीना (आरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत संसदीय क्षेत्र में मतदान हो रहा है। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। इसी बीच मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र के गांधी कॉलोनी बारात घर मतदान केंद्र से लोकतंत्र की एक शानदार तस्वीर सामने आई। एक 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला सरोज वाला शर्मा वोट डालने मतदान केंद्र पहुंची। उन्होंने कहा कि देश की खुशहाली के लिए मतदान जरूरी है।
APR 19, 2024 15:08 IST

मणिपुर के 5 बूथों पर रोका गया मतदान

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर के पांच बूथों पर मतदान रोक दिया गया है। बताया गया है कि यहां पर लोगों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके बाद 2 पूर्वी इंफाल में और 3 पश्चिमी इंफाल के मतदान केंद्र पर मतदान रोक दिया गया है।
APR 19, 2024 14:35 IST

मणिपुर: इरोइसेम्बा में मतदान केंद्र पर हिंसा

मणिपुर के इम्फाल पश्चिम में इरोइसेम्बा मतदान केंद्र पर हिंसा की सूचना मिली है। यहां ईवीएम नष्ट कर दी गईं है।
APR 19, 2024 13:54 IST

दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

अंडमान-निकोबार- 35.70% अरुणाचल प्रदेश - 55.75 % असम- 45.12% बिहार- 32.41% छत्तीसगढ़ - 42.57% जम्मू-कश्मीर- 43.11% लक्षद्वीप- 29.91% मध्य प्रदेश - 44.43% महाराष्ट्र- 32.36% मणिपुर- 46.92% मेघालय- 48.91% मिजोरम- 37.43% नगालैंड- 39.66% पुडुचेरी- 44.95% राजस्थान- 33.73% सिक्किम- 36.82% तमिलनाडु- 39.51% त्रिपुरा- 53.04% उत्तर प्रदेश - 36.96% उत्तराखंड- 37.33%पश्चिम बंगाल- 50.96%
APR 19, 2024 13:49 IST

मणिपुर में बूथ पर चली गोलियां

मणिपुर में बूथ पर गोली चलने की सूचना है।
APR 19, 2024 13:47 IST

मणिपुर में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश

APR 19, 2024 13:45 IST

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने डाला वोट

APR 19, 2024 12:23 IST

छत्तीसगढ़: बीजापुर में मतदान के दौरान IED ब्लास्ट में CRPF जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापु के भैरमगढ़ में चिहका गांव के पास चुनाव ड्यूटी के दौरान आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के एक सहायक कमांडेंट घायल हो गए। घायल असिस्टेंट कमांडेंट को इलाज के लिए भैरमगढ़ अस्पताल लाया गया है।
APR 19, 2024 11:44 IST

11 बजे तक कहां कितने प्रतिशत वोटिंग

अरुणाचल प्रदेश - 18:26असम- 27.22बिहार- 20.42छत्तीसगढ़ - 28.12जम्मू-कश्मीर- 22.60मध्य प्रदेश - 30.46महाराष्ट्र - 19.17राजस्थान - 22.51तमिलनाडु- 23.72यूपी- 25.20उत्तराखंड-24.83पश्चिम बंगाल- 33.56
APR 19, 2024 11:28 IST

देवेंद्र फडणवीस ने पत्नी के साथ किया मतदान

APR 19, 2024 11:27 IST

डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने डाला वोट

तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने अपनी पत्नी के साथ चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
APR 19, 2024 11:02 IST

आपका एक वोट सुरक्षित और समृद्ध भारत के लिए- जेपी नड्डा

लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, आप सभी इस महान उत्सव में भाग लें। आपका हर वोट भ्रष्टाचार के खिलाफ, परिवारवाद और तुष्टिकरण के खिलाफ होने वाला है। हम जानते हैं कि आपका हर वोट गांवों को मजबूत करेगा, महिलाओं को सशक्त बनाएगा, युवाओं की आकांक्षाओं को पंख देगा और किसानों को सम्मान के साथ आगे बढ़ाने में योगदान देगा। आपका वोट एक सुरक्षित भारत, एक समृद्ध भारत और एक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा और इसके लिए आप सभी के लिए मतदान करना और इस चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है।
APR 19, 2024 10:59 IST

महाराष्ट्र: दुनिया की सबसे महिला ज्योति ने डाला वोट

APR 19, 2024 10:48 IST

बाबा रामदेव ने भी डाला वोट