LIVE
Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Phase 1 Voting Highlights: राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर हुआ मतदान, शाम पांच बजे तक 50.27 प्रतिशत वोटिंग
Ganganagar, Bikaner, Churu, Jhunjhunu, Sikar, Jaipur Rural, Jaipur, Alwar, Bharatpur, Karauli-Dholpur, Dausa, Nagaur Lok Sabha Chunav 2024 Phase 1 Voting Updates in Hindi: राजस्थान में पहले चरण के लिए 12 सीटों पर श्रीगंगानर, बीकानेर, चूरू, नागौर, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, अलवर,भरतपुर, दौसा, करौली- धौलपुर में आज वोट पड़े। 12 लोकसभा सीटों में सामान्य मतदाताओं की कुल संख्या 2,53,15,541 है। यहां से केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और भूपेंद्र यादव की किस्मत आज ईवीएम में बंद हो गई।
APR 19, 2024 16:10 IST
राजस्थान में तीन बजे तक करीब 42 फीसदी मतदान
राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। राजस्थान में तीन बजे तक 41.51 प्रतिशत मतदान हुआ है।
APR 19, 2024 15:12 IST
राजस्थान में दोपहर तक 33.73 प्रतिशत मतदान
राजस्थान में लोकसभा की 25 में से 12 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है जहां दोपहर एक बजे तक 33.73 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
APR 19, 2024 15:01 IST
APR 19, 2024 14:19 IST
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने किया मतदान
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपना वोट डाला।
#WATCH सीकर: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपना वोट डाला।#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/m5Ciizknm7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2024
APR 19, 2024 13:20 IST
Rajsthan Voting Update: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की गाड़ी को कैम्पर ने मारी टक्कर
Election 2024 Phase 1 Voting Live: बीकानेर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की गाड़ी को कैम्पर ने टक्कर मार दी है। हादसे के वक्त मंत्री कार में ही मौजूद थे। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
APR 19, 2024 12:57 IST
APR 19, 2024 11:19 IST
Rajasthan Lok Sabha Chunav Voting : बीकानेर में कांग्रेस की टेबल पर मधुमक्खियों का हमला
बीकानेर लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान कांग्रेस की ओर से लगाई गई टेबल पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टेबल छोड़ कर उठना पड़ा।
APR 19, 2024 11:19 IST
Rajasthan Lok Sabha Chunav Voting : जयपुर में ससुराल जाने से पहले दुल्हन ने निभाई लोकतंत्र में भागीदारी
ग्राम पंचायत मोहनपुरा के मतदान बूथ नंबर 55 पर शादी की रश्में पूरी होने के बाद ससुराल जाने से पहले दुल्हन ममता मौर्य ने लोकतंत्र में भागीदारी निभाते हुए अपना वोट डाला।
APR 19, 2024 10:10 IST
APR 19, 2024 08:48 IST
APR 19, 2024 08:41 IST
APR 19, 2024 07:44 IST
APR 19, 2024 07:39 IST
APR 19, 2024 07:20 IST
APR 19, 2024 07:19 IST
APR 19, 2024 07:04 IST
Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Phase 1 Voting: राजस्थान की 12 सीटों पर मतदान शुरू
राजस्थान की 12 सीटों पर 144 प्रत्याशियों के लिए मतदान 7 बजे से शुरू हो चुका है।
APR 19, 2024 06:58 IST
Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Phase 1 Voting : 144 प्रत्याशियों की EVM में किस्मत होगी कैद
राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों से 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी।
APR 19, 2024 06:14 IST
APR 19, 2024 06:06 IST
Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Phase 1 Voting : राजस्थान की सभी पोलिंग बूथों पर रहेगा कड़ा पहरा
चुनाव आयोग ने सभी पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पोलिंग बूथ पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
APR 19, 2024 07:12 IST
