Kanhaiya Kumar: मनोज तिवारी के खिलाफ उत्तर पूर्वी दिल्ली से लड़ेंगे कन्हैया कुमार, मिला कांग्रेस का टिकट

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 14, 2024, 09:59 PM IST

Manoj Tiwari vs Kanhaiya Kumar in Delhi: कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र (Kanhaiya Kumar Delhi Lok Sabha) से BJP सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, इस बावत कांग्रेस पार्टी ने ऐलान कर दिया है, कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है उसमें इस बारे में साफ है कि कन्हैया दिल्ली से ताल ठोंक रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  1. कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) दिल्ली से चुनाव लड़ने जा रहे हैं
  2. कांग्रेस ने उन्हें उत्तर-पूर्वी दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है
  3. इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के मनोज तिवारी से होगा

Manoj Tiwari vs Kanhaiya Kumar: दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ी एक अहम खबर 14 अप्रैल की शाम को सामने आई, कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है उसमें इस बारे में साफ है कि कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) दिल्ली से चुनाव लड़ने जा रहे हैं , कांग्रेस ने उन्हें उत्तर-पूर्वी दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है वह बीजेपी के मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

Manoj Tiwari vs Kanhaiya Kumar in Delhi

कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे

गौर हो कि समझौते के तहत दिल्ली में कांग्रेस के खाते में तीन लोकसभा सीटें हैं वहीं चार सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है, इस बारे में पहले ही कयास लगाया जा रहा था कि कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर वो मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे और ऐसा ही हुआ।

End of Feed