Lok Sabha Election 2024:'मैं छिंदवाड़ा नहीं छोडूंगा', जबलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर कमलनाथ ने लगाया विराम

Lok Sabha Election 2024: कमलनाथ ने सोमवार को जबलपुर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार कर दिया और कहा कि वह मध्य प्रदेश में अपने राजनीतिक गढ़ छिंदवाड़ा को नहीं छोड़ेंगे। कमलनाथ ने कहा कि उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी हालत में छिंदवाड़ा नहीं छोड़ेंगे। हालांकि उन्होंने पहले भी कहा था कि उनका बेटा नकुलनाथ छिंदवाड़ा से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगा।

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने सोमवार को जबलपुर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार कर दिया और कहा कि वह मध्य प्रदेश में अपने राजनीतिक गढ़ छिंदवाड़ा को नहीं छोड़ेंगे। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व वर्तमान में उनके बेटे नकुलनाथ कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र का नौ बार प्रतिनिधित्व किया है। वह वर्तमान में छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रदेश के महाकौशल क्षेत्र के प्रमुख संसदीय क्षेत्र जबलपुर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, कमलनाथ ने कहा, "कोई योजना नहीं है। मैं किसी भी हालत में छिंदवाड़ा नहीं छोड़ूंगा।" वह छिंदवाड़ा में संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

Kamalnath

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा- नहीं छोडूंगा छिंदवाड़ा

कमलनाथ ने कांग्रेस नेताओं के पाला बदलने पर दी अपनी प्रतिक्रिया

पूर्व मुख्यमंत्री ने पहले भी कहा था कि उनके बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के पाला बदलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सुरेश पचौरी (पूर्व केंद्रीय मंत्री) भाजपा में शामिल हुए। यह उनकी इच्छा थी। दिग्गज नेता पचौरी शनिवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। सोमवार को कांग्रेस के दो अन्य पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे और शिवदयाल बागरी भी भाजपा में शामिल हो गये। कमलनाथ ने कहा कि चौबे पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं। कांग्रेस नेता दीपक जोशी के भी भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर कमलनाथ ने कहा कि वो तो वहीं के थे। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे और देवास जिले की खातेगांव सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन हार गए।

End of Feed