Lok Sabha Election 2024: भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के इनकार के बाद क्या आसनसोल (Asansol Seat) के लिए अक्षरा सिंह (Akshara Singh) बनीं बीजेपी (BJP) की पसंद ? भोजपुरी फिल्मों के स्टार कलाकार पवन सिंह ने आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।
आसनसोल लोकसभा सीट पर अक्षरा सिंह बनीं बीजेपी की पसंद ?
जिसके बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) ने पवन सिंह को बातचीत करने के लिए दिल्ली बुलाया था, पवन सिंह सोमवार को दिल्ली पहुंचे और जे पी नड्डा से मुलाकात की, नड्डा से मुलाकात के बाद पवन सिंह जब बाहर आए तो उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ने के बारे में मीडिया को कुछ भी साफ-साफ नहीं बताया।
गौर हो कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2 मार्च को 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, इस लिस्ट में भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया गया था पर इसके एक दिन बाद ही पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया कि वह निजी कारणों से चुनाव नहीं लड़ पायेंगे।
अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम
गौर हो कि अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है और संभावना है कि अब बीजेपी आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भोजपुरी हीरोइन अक्षरा सिंह को लड़ा सकती है।
