Kangana Ranaut:'यदि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं तो भारत उसे पहनायेगा', कंगना रनौत ने कसा तंज

Kangana Ranaut on Pakistan: कंगना ने कहा, 'वो कहते हैं, पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं...अरे भाई, नहीं पहनी है तो हम पहना देंगे।'उन्होंने कहा कि भारत एक अस्थिर और कमजोर कांग्रेस सरकार नहीं चाहता है।

Kangana Ranaut on Pakistan: भारतीय जनता पार्टी की नेता एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने विपक्षी नेताओं की 'पाकिस्तान समर्थक' टिप्पणियों को लेकर बृहस्पतिवार को उनकी आलोचना की और कहा कि यदि पड़ोसी देश ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं, तो भारत उसे चूड़ियां पहनाएगा।मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रनौत ने कुल्लू में एक जनसभा में कहा, 'हम जानते हैं कि पाकिस्तान को आटा और बिजली की जरूरत है। लेकिन हमें यह नहीं पता था कि उसके पास चूड़ियां भी नहीं हैं।'

kangana

भारतीय जनता पार्टी की नेता एवं अभिनेत्री कंगना रनौत

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने हाल में कहा था कि 'पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं' और उसके पास परमाणु बम है।

End of Feed