Lok Sabha Election 2024: महेश शर्मा के खिलाफ भाजपा के किस नेता ने खोला मोर्चा? टिकट के लिए तेज हुई खींचतान

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2024, 07:01 PM IST

Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव को लेकर गौतमबुद्ध नगर में हलचल तेज हो चुकी है। भाजपा भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल महेश शर्मा के गढ़ में अपनी दावेदारी पेश करने में जुट गए हैं। तो क्या उन्हें केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिल गई है, अग्रवाल ने कहा कि वह पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं लेकिन बदलाव भी बहुत महत्वपूर्ण है।

Gautam Buddha Nagar: लोकसभा चुनाव की घोषणा में अभी कुछ समय बचा है लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्ध नगर संसदीय सीट पर भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल बदलाव और नए चेहरों को अवसर दिए जाने की पैरवी करते हुए अपनी दावेदारी पेश करने के प्रयासों में लगे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और अपनी दावेदारी के लिए सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर पर अभियान चला रहे हैं।

Mahesh Sharma Vs Gopal Krishna Aggarwal

महेश शर्मा बनाम गोपाल कृष्ण अग्रवाल।

क्या केंद्रीय नेतृत्व से अग्रवाल को मिल गई हरी झंडी?

यह पूछे जाने पर कि वह खुलकर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं तो क्या उन्हें केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिल गई है, अग्रवाल ने कहा कि वह पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं लेकिन बदलाव भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बदलाव के बगैर तो कोई संगठन आगे बढ़ ही नहीं सकता लेकिन नए लोगों को भी अवसर मिलने चाहिए। शर्मा 2014 से गौतम बुद्ध नगर के सांसद हैं। परिसीमन के बाद साल 2009 में यह सीट अस्तित्व में आई थी और पहली बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर यहां से सुरेन्द्र सिंह नागर ने जीत दर्ज की थी। नागर अब भाजपा में हैं और राज्यसभा के सदस्य हैं।

End of Feed