Lok Sabha Election 2024: पहले चरण के लिए यूपी की 8 सीटों पर अब तक कितने उम्मीदवारों ने किया नामांकन, देख लें पूरी लिस्ट

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2024, 05:48 AM IST

Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए अब तक उत्तर प्रदेश की आठ निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 46 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। बता दें, आठ संसदीय क्षेत्रों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (सुरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा।

Lok Sabha Chunav: केंद्रीय मंत्री संजीव कुमार बालियान सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के 42 उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनाव-2024 के प्रथम चरण की आठ सीट के लिए मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पहले चरण के लिए अब तक विभिन्न राजनीतिक दलों के 46 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। मंगलवार को कुल 42 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके पहले 22 मार्च को चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। आठ संसदीय क्षेत्रों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (सुरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा।

Election Voting

सांकेतिक तस्वीर।

सहारनपुर और कैराना में किस-किसने किया नामांकन?

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सहारनपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मंगलवार को जिन चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया उनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस के इमरान मसूद, बहुजन समाज पार्टी के माजिद अली और स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में राशिद खान एवं शबनम के नाम शामिल हैं। इसी प्रकार कैराना लोकसभा सीट में मंगलवार को सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया जिनमें समाजवादी पार्टी से इकरा चौधरी, बहुजन समाज पार्टी से श्रीपाल, समाजवादी पार्टी से वैकल्पिक प्रत्याशी नाहिद हसन, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी से प्रीती कश्यप, अखंड भारत स्वतंत्र पार्टी से विक्रम सैनी, आजाद अधिकार सेना से ओमवीर तथा स्वतंत्र प्रत्याशी मनोज राना शामिल हैं।

End of Feed