Lok Sabha Election 2024: भाजपा नेता धैर्यशील मोहिते पाटिल ने भाजपा पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा ने माढा लोकसभा क्षेत्र से रणजीत सिंह निंबालकर को अपना उम्मीदवार बनाया, इससे नाराज धैर्यशील मोहिते पाटिल ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। जानकारी के अनुसार, नाराज धैर्यशील मोहिते पाटिल ने पुणे में शरद पवार से मुलाकात भी की है। सूत्रों की मानें तो धैर्यशील मोहिते पाटिल एनसीपी शरद चंद्र पवार की पार्टी में शामिल होंगे। धैर्यशील मोहिते पाटिल एनसीपी शरद चंद्र पवार की पार्टी के मढा लोकसभा उम्मीदवार होंगे।
धैर्यशील मोहिते पाटिल ने भाजपा से दिया इस्तीफा
ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने महाराष्ट्र की दो और सीटों पर उतारे अपने प्रत्याशी, मुंबई की सीटों पर अब भी संशय
बीजेपी के रंजीतसिंह निंबालकर को टिकट देने के बीजेपी के फैसले को मोहिते पाटिल परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने मोहिते पाटिल को मनाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। हाल ही में मोहिते पाटिल ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने कहा कि वह इंतजार करेंगे और देखेंगे। उन्होंने कहा कि मोहित पाटिल परिवार और पवार परिवार का एक दशक पुराना रिश्ता है। इसलिए, किसी को भी हमारी मुलाकात पर आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
इस बीच शरद पवार ने गुरुवार को पुणे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि धैर्यशील मोहिते पाटिल एनसीपी (एसपी) में शामिल हो रहे हैं। जयंत पाटिल उन्हें पार्टी में शामिल करेंगे। मोहिते पाटिल को पार्टी में शामिल करने से पहले शरद पवार माढ़ा के अकलुज में रैली करेंगे, उसके बाद मोहिते पाटिल को पार्टी में शामिल किया जाएगा। वह सोलापुर से चुनाव लड़ रहीं प्रणीति शिंदे के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। राकांपा (सपा) ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची घोषित की। शशिकांत शिंदे सतारा से और श्रीराम पाटिल रावेर, जलगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे।
