'गलत बयानबाजी ना करें PM मोदी', मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी; कहा- मिलकर समझाऊंगा कांग्रेस का घोषणापत्र

Lok Sabha Election 2024: खरगे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और पार्टी के 'न्याय पत्र' को व्यक्तिगत रूप से समझाने के लिए उनसे समय मांगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस वंचित गरीबों और उनके अधिकारों (न्याय) के बारे में बात कर रही है, आपकी 'सूट-बूट की सरकार' उन कॉरपोरेट्स के लिए काम करती है जिनके कर आपने कम किए हैं।

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और पार्टी के 'न्याय पत्र' को व्यक्तिगत रूप से समझाने के लिए उनसे समय मांगा। अपने दो पन्नों के पत्र में, कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि वह प्रधानमंत्री द्वारा अपने हालिया भाषणों में इस्तेमाल की गई भाषा से न तो हैरान हैं और न ही आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने कहा कि 'मैं पिछले कुछ दिनों में आपकी भाषा या आपके भाषणों से न तो स्तब्ध हूं और न ही हैरान हूं। उम्मीद थी कि पहले चरण में भाजपा का निराशाजनक प्रदर्शन देखने के बाद आप और आपकी पार्टी के अन्य नेता इसी तरह बोलना शुरू करेंगे।' चुनाव में कांग्रेस वंचित गरीबों और उनके अधिकारों (न्याय) के बारे में बात कर रही है। हम जानते हैं कि आपको और आपकी सरकार को गरीबों और वंचितों की कोई चिंता नहीं है।'

Lok Sabha Election 2024

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र

हमारा घोषणापत्र भारत के लोगों के लिए है- खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस वंचित गरीबों और उनके अधिकारों (न्याय) के बारे में बात कर रही है, आपकी 'सूट-बूट की सरकार' उन कॉरपोरेट्स के लिए काम करती है जिनके कर आपने कम किए हैं, जबकि वेतनभोगी वर्ग अधिक कर चुकाता है। गरीब भोजन और नमक पर भी जीएसटी का भुगतान करते हैं और अमीर कॉर्पोरेट जीएसटी रिफंड का दावा करते हैं, यही कारण है कि जब हम अमीर और गरीब के बीच असमानता की बात करते हैं, तो आप जानबूझकर इसे हिंदू और मुस्लिम के साथ जोड़ रहे हैं, हमारा घोषणापत्र भारत के लोगों के लिए है, चाहे वे हिंदू हों , मुस्लिम, ईसाई, सिख, जैन, या बौद्ध मुझे लगता है कि आप अभी भी अपने स्वतंत्रता-पूर्व सहयोगियों, मुस्लिम लीग और औपनिवेशिक आकाओं को नहीं भूले हैं।

End of Feed