इलेक्शन

बिहार: कांग्रेस ने RJD पर बढ़ाया दबाव, इन 16 सीटों पर ठोका अपना दावा

पिछली बार कांग्रेस को गठबंधन में 9 सीटें लड़ने के लिए दी गई थीं, जिसमें से कांग्रेस ने एक किशनगंज की सीट जीती थी।

Image

तेजस्वी यादव

Bihar Congress-RJD: लोकसभा चुना्व की आहट के साथ ही तमाम सियासी दलों में सीट बंटवारे पर मंथन तेज हो गया है। बिहार की सीटों के लिए इंडिया गठबंधन में समझौता अब तक नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने आरजेडी को 16 सीटों की एक लिस्ट दी है। अगले दो से तीन दिन में आरजेडी और कांग्रेस की एक बार फिर मीटिंग होगी जिसमे हर सीट पर चर्चा की जाएगी। पिछली बार कांग्रेस को गठबंधन में 9 सीटें लड़ने के लिए दी गई थीं, जिसमें से कांग्रेस ने एक किशनगंज की सीट जीती थी। वहीं, आरजेडी लोकसभा चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

2019 में कांग्रेस को मिली थी 9 सीटें

1. सासाराम

2. पूर्णिया

3. खगड़िया

4. नवादा

5. औरंगाबाद

6. कटिहार

8. समस्तीपुर

9. किशनगंज

कांग्रेस ने मांगी ये 7 सीटें

10. मोतिहारी

11. पश्चिमी चंपारण

12. पटना साहिब

13. मुजफ्फरपुर

14. बक्सर

15. मधुबनी

16. बेगूसराय

नीतीश के जाने से एनडीए मजबूत

इन 16 सीटों पर कांग्रेस अपनी दावेदारी कर रही है। हालांकि इस पर दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बनी है। अगली मीटिंग में सभी सीटों पर चर्चा होगी। बिहार में इस बार चुनाव से ऐन पहले नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ जाने से एनडीए की स्थिति और अधिक मजबूत हो गई है। वहीं, कांग्रेस-आरजेडी अभी तक सीट बंटवारे में ही उलझे हुए हैं। बीजेपी के साथ नीतीश की जुगलबंदी ने इंडिया गठबंधन की रणनीति ही गड़बड़ा दी है। करीब दो महीने पहले सियासत में उस वक्त सबसे बड़ा मोड़ आया जब इंडिया गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार ही एनडीए में शामिल हो गए और कांग्रेस-आरजेडी देखते रहे गए।

रंजीता झा
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article