Congress 3rd List: कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची पर कब होगी जारी? CEC ने नामों पर लगाई 'मुहर'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2024, 10:49 PM IST

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और कांग्रेस ने अब तक महज 82 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इस बीच ये जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस की सीईसी ने मंगलवार को करीब 30 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है।

Election News: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है, इसके लिए 20 मार्च यानी बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, लेकिन अब तक कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ 82 उम्मीदवारों के नामों का ही ऐलान किया है। सवाल यही उठ रहे हैं कि आखिर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची कब जारी करेगी? और क्या इस देरी के चलते उसे नुकसान नहीं झेलना पड़ सकता है।

Congress Third List For Lok Sabha Election 2024

तीसरी सूची में किन नेताओं पर भरोसा जताएगी कांग्रेस?

करीब 30 उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने मंगलवार को विभिन्न राज्यों के करीब 30 संसदीय क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई। पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जल्द जारी हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई तथा करीब 30 नामों को मंजूरी दी गई।

End of Feed