Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस पर फिर बरसे CM योगी, कहा- जनता नहीं भूली इमरजेंसी

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि BJP अगर तीसरी बार सत्ता में आई तो संविधान को बदल देती। कांग्रेस के इन आरोपों पर CM योगी आदित्यनाथ ने उसे करारा जवाब दिया है। सीएम योगी ने कहा कि देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल का इतिहास बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का गला घोंटने का रहा है।

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’(इंडिया) के प्रमुख घटक कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल का इतिहास बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का गला घोंटने का रहा है। लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें मिलने पर भाजपा द्वारा संविधान बदलने के कांग्रेस के आरोप पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि इससे बड़ा सफेद झूठ दूसरा नहीं हो सकता। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के दलों के इतिहास के बारे में हर व्‍यक्ति जानता है।

CM Yogi

सीएम योगी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

कांग्रेस का इतिहास संविधान का गला घोंटने का रहा है- सीएम योगी

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जोर देकर कहा कि 'कांग्रेस का इतिहास बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का गला घोंटने का रहा है। योगी ने कहा कि 1950 में देश का संविधान लागू हुआ और कांग्रेस ने लगातार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का काम किया। कांग्रेस ने लगातार यह प्रयास किये कि वह संविधान को अपने तरीके से इस्तेमाल करें।

End of Feed