BJP Vijay Sankalp Yatra in Telangana: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार प्रचंड बहुमत में सत्ता में आनेका इतिहास रचना चाहती है। भाजपा का लक्ष्य है कि 2024 में साल 2019 के चुनाव से भी अधिक सीटें हासिल की जाएं। भाजपा अबकी बार 400 पार का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में जा रही है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में पार्टी ने सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, वहीं दक्षिण भारत से पहले के मुकाबले अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पार्टी लोकसभा चुनाव में दक्षिण के राज्यों की मजबूत किलेबंदी कर रही है।
तेलंगाना में निकलेगी विजय संकल्प यात्रा
भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना में विजय संकल्प यात्रा निकालेगी जोकि राज्य के पांच क्षेत्रों में जाएगी। 20 फरवरी से शुरू होने वाली यात्रा एक मार्च तक चलेगी। तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा कि यात्रा राज्य की सभी 17 संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी। यात्रा 33 जिलों और एक करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस बार हमारा लक्ष्य है कि लोकसभा में पार्टी डबल डिजिट में सीटकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन जुटाएं। तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा कि इस बार पार्टी हम ओवैसी की पारंपरिक सीट हैदराबाद पर भी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।
चलाया जाएगा लाभार्थी संपर्क अभियान
तेलंगाना में पार्टी लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाकर उन मतदाताओं तक पहुंचेगी जिन्हें मोदी सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ मिला है। इस अभियान को लेकर मंगलवार को हैदराबाद में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने अभियान की पूरी रूपरेखा पर चर्चा की।
तेलंगाना पर पार्टी का विशेष फोकस
बता दें कि तेलंगाना में भाजपा का वोट प्रतिशत लगातार बढ रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार पार्टी को 2023 के विधानसभा चुनावों में 13.90% वोट मिले। जबकि 2018 के चुनावों में उसे 6.98% फीसद वोट मिले थे। इससे पहले हुए 2014 और 2009 (आंध्र प्रदेश) के चुनावों में क्रमश: 4.13% और 2.84% फीसदी वोट मिले थे। लोकसभा चुनावों की बात करें तो 2014 में 8.52% (अविभाजित आंध्र) फीसदी वोट मिले थे और तीन सीटें मिली थीं। वहीं 2019 में पार्टी को 19.65% प्रतिशत वोट मिले और कुल 4 सीटें मिलीं।
संगठन महामंत्री के रूप में चंद्रशेखर की तैनाती
भाजपा ने तेलंगाना में महामंत्री संगठन के रूप में चंद्रशेखर को भेजा है। वह 2017 से राजस्थान में भाजपा के महामंत्री संगठन थे और उन्होंने पार्टी को बूथ स्तर तक ले जाकर विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजयश्री दिलाने में अहम भूमिका निभाई। चंद्रशेखर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे पहले काशी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रह चुके हैं। साल 2014 में चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर बनारस सीट को जीतने की बड़ी पटकथा लिखी थी। अब चंद्रेशखर को नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी संगठन ने तेलंगाना में महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपकर भेजा है।
