Bhopal Lok Sabha Seat: 2019 में प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय को दी थी मात, इस बार कट गया टिकट...जानिए इस सीट का इतिहास

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 20, 2024, 04:42 PM IST

Lok Sabha Chunav 2024, Bhopal, MP Lok Sabha Seat: अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाने जाना वाला भोपाल राजनीतिक दलों के लिए एक प्रमुख रणक्षेत्र के रूप में उभरा है।

Lok Sabha Chunav 2024, Bhopal, MP Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक चुका है और सभी राजनीतिक दल उम्मीदवारों की सूची जारी करने में जुटे हैं। चुनाव जीतने के लिए नई रणनीति पर काम हो रहा है और पुराने हार-जीत के रिकॉर्ड को दुरुस्त करने की कवायद जारी है। आम चुनाव के लिहाज से 29 सीटों वाला मध्य प्रदेश बेहद अहम है। राजधानी भोपाल की हाई प्रोफाइल सीट पर इस बार भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाने जाना वाला भोपाल राजनीतिक दलों के लिए एक प्रमुख रणक्षेत्र के रूप में उभरा है।

Bhopal Lok Sabha Seat

भोपाल लोकसभा सीट

2014 में आलोक संजर जीते

2014 के लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट से भाजपा के आलोक संजर ने जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 714,178 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के पी सी शर्मा को 343,482 लाख वोट मिले थे। आप की रचना धींगरा तीसरे स्थान पर रही थीं और उन्हें 21,298 वोट मिले थे.

End of Feed