Lok Sabha Election 2024: 'कांग्रेस के एक नेता को छोड़कर सभी को लाऊंगा BJP में', असम के CM हिमंत सरमा के बयान से विपक्ष बेचैन

Lok Sabha Election 2024: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कुछ ऐसा कह दिया कि विपक्ष के कान खड़े हो गए। लोकसभा चुनाव से पहले असम के सीएम ने कहा कि कांग्रेस को वोट देकर कोई फायदा नहीं है क्योंकि अगर कोई जीतता भी है तो वह बीजेपी में आ जाएगा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग कांग्रेस में रहेंगे भी या नहीं, इस पर भी संदेह है क्योंकि हर कोई बीजेपी में आना चाहता है।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव- 2024 जैसे-जैसे करीब आ रहे है वैसे-वैसे देश में राजनीतिक घमासान बढ़ता जा रहा है। अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बड़ा बयान दे दिया है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं। ऐसे में कांग्रेस को वोट देने का कोई अर्थ नहीं है। कांग्रेस के टिकट पर जो भी उम्मीदवार चुनाव जीतेगा वह BJP में शामिल हो जाएगा। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने यह भी संकेत दिए कि कांग्रेस के एक उम्मीदवार को छोड़कर वह अन्य सभी उम्मीदवारों को बीजेपी में शामिल करा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के लोग कांग्रेस में रहेंगे भी या नहीं, इस पर भी संदेह है क्योंकि हर कोई कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आना चाहता है। असम के करीमगंज में चुनावी प्रचार के दौरान सीएम ने दावा किया कि करीमगंज सीट पर बीजेपी उम्मीदवार एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल करेंगे।

Himanta Biswa Sarma

CM हिमंत सरमा के बयान से विपक्ष हुआ बेचैन

कांग्रेस को वोट देने के महत्व पर सीएम ने खड़े किए सवाल

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव जीतने वाले नेता BJP के साथ गठबंधन करेंगे। कांग्रेस उम्मीदवारों की निष्ठा पर सवाल खड़े करते हुए सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने संकेत दिया कि अधिकतर कांग्रेस उम्मीदवार बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि एक को छोड़कर वह कांग्रेस के हर उम्मीदवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए मना सकते हैं। हालांकि, ये एक नेता कौन हैं उनका नाम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने नहीं लिया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को वोट देने के महत्व पर सवाल खड़े किए।

End of Feed