इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस-AAP के बीच गठबंधन का फॉर्मूला तय! जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

  • Reported by: Pulkit NagarWritten by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2024, 11:45 AM IST

Election News: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच 4-3 के फार्मूले पर सहमति बन सकती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर, कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Image

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बनी बात।

Photo : Times Now Digital

Lok Sanbha Chunav: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है। पंजाब में दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ने पर पहले ही सहमत हो चुकी हैं। अब दिल्ली के साथ-साथ गुजरात, हरियाणा, असम की सीटों पर भी समझौता होने की बात कही जा रही है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जरा भी लापरवाही करने के मूड में नहीं नजर आ रही है। इससे पहले बुधवार को ये बात सामने आई थी कि सपा और कांग्रेस के बीच उत्तर प्रदेश में सीटों को लेकर समझौता हो चुका है।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन लगभग तय

कांग्रेस और आप के बीच सीटों और गठबंधन के फॉर्मूले पर बात बन गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच 4-3 के फार्मूले पर सहमति बन सकती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस दिल्ली में 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों के मुताबिक जल्द गुजरात, हरियाणा, असम की सीटों पर भी समझौता हो सकता है। सीटों पर औपचारिक ऐलान जल्द हो सकता है।

दिल्ली की किस सीट पर कौन लड़ेगा लोकसभा चुनाव

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन पर बातचीत अंतिम दौर में है। कुछ देर पहले ही कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल के आवास पर बैठक हुई। आम आदमी पार्टी दिल्ली की 7 में से 3 सीट्स कांग्रेस को देने को राजी है। कांग्रेस ने आप का फॉर्मूला स्वीकारा तो 4 सीटो पर आप उम्मीदवार और 3 सीटों पर कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार होंगे। दिल्ली की साउथ, नॉर्थवेस्ट, नई दिल्ली और वेस्ट दिल्ली पर आम आदमी पार्टी और चांदनी चौक, ईस्ट दिल्ली और नॉर्थ सीट कांग्रेस पर लड़ने का फॉर्मूला है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बुधवार को ही सीट शेयरिंग को लेकर हो रही देरी पर भी सवाल उठाए थे।

यूपी में किन-किन सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी किन-किन सीटों पर चुनाव लडे़गी ये फाइनल हो गया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कुल 17 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी किस्मत आजमाएगी। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 17 पर कांग्रेस और 63 पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस और सपा के बीच आखिर बन ही गई बात

दोनों पार्टियों ने ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया गठबंधन) के तहत बुधवार को प्रदेश में सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा कर दी। जिसके तहत कांग्रेस रायबरेली और अमेठी सहित 17 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। यह घोषणा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में की।

पंजाब में कांग्रेस और आप के बीच बढ़ी दरार!

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पंजाब की डील फिक्स हो चुकी है। दोनों पार्टियां यहां अलग-अलग अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं। विपक्षी दलों के गठबंधन- इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूजिव अलायंस (INDIA) का समीकरण फिलहाल हर किसी के समझ के बाहर की बात है। कांग्रेस और आप गठबंधन में साथी तो रहेंगे, मगर पंजाब में दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ने पर सहमत हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने तो पहले ही इसका ऐलान कर दिया था कि उनकी पार्टी पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ऐसे में वो कहीं न कहीं कांग्रेस के लिए मुसीबत बढ़ाने पर उतारू हैं।

कांग्रेस यूपी में किन सीटों पर लड़ेगी चुनाव

  1. रायबरेली
  2. अमेठी
  3. कानपुर नगर
  4. फतेहपुर सीकरी
  5. बांसगांव
  6. सहारनपुर
  7. प्रयागराज
  8. महराजगंज
  9. वाराणसी
  10. अमरोहा
  11. झांसी
  12. बुलंदशहर
  13. गाजियाबाद
  14. मथुरा
  15. सीतापुर
  16. बाराबंकी
  17. देवरिया
केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली, गुजरात, गोवा और हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन का आह्वान किया था। हालांकि पंजाब में दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। देखना होगा कि दिल्ली और अन्य राज्यों में सीट शेयरिंग को लेकर आधिकारिक मुहर कब लगती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article