गुजरात, गोवा, चंडीगढ़ और हरियाणा में गठबंधन का ऐलान संभव
इस प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली, गुजरात, गोवा, चंडीगढ़ और हरियाणा में गठबंधन का ऐलान हो सकता है। इससे पहले AAP ने कांग्रेस को सात लोकसभा सीटों में से सिर्फ एक की पेशकश की थी, जिससे चर्चा में गतिरोध आ गया था। 2014 और 2019 में हुए पिछले दो लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 50 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर के साथ राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीटें जीती थीं।
आप का पंजाब में अकेले लड़ने का ऐलान
दोनों पार्टियों के बीच तालमेल तब बिगड़ गया था जब अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने घोषणा की कि आप पंजाब और चंडीगढ़ की सभी 14 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। आप ने असम में तीन और गुजरात में दो सीटों पर चुनाव लड़ने का एकतरफा फैसला भी सुनाया था। इस सप्ताह की शुरुआत में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सीट-बंटवारे के समझौते को भी अंतिम रूप दिया है। कांग्रेस 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी 63 सीटों पर अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी और इंडिया ब्लॉक के अन्य गठबंधन सहयोगियों के उम्मीदवार होंगे।
