जिस सीट पर पहले सांसद चुने गए थे शरद पवार, वहीं झेलना पड़ रहा विरोध; इस उम्मीदवार पर लोगों ने लगाया वसूली का आरोप

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की वो सीट जहां के पहले सांसद के तौर पर शरद पवार ने जीत हासिल की थी, वहां उन्हीं की पार्टी का भारी विरोध देखने को मिल रहा है। धैर्यशील मोहिते पाटिल राकांपा (एसपी) से माधा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव के बीच इन दिनों इस क्षेत्र में किसानों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की सियासत में एक के बाद एक सियासी उठापटक का दौर चल रहा है। 7 चरणों में हो रहे चुनाव के लिए वोटिंग का दौर शुरू हो चुका है और अब तक दो चरण का मतदान हो चुका है। इस बार सूबे की चुनावी लड़ाई हर बार की तुलना में बिल्कुल अलग होगी। शरद पवार की एनसीपी (एसपी) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूटीबी) एकसाथ चुनाव लड़ रही हैं। वहीं भाजपा के साथ अजित पवार की एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना चुनाव लड़ रही है।

Sharad Pawar Dhairyasheel Mohite Patil

माधा सीट का सियासी समीकरण समझिए।

शरद पवार की पार्टी के प्रत्याशी का हो रहा विरोध

महाराष्ट्र की वो सीट जहां के पहले सांसद के तौर पर शरद पवार ने जीत हासिल की थी, वहां उन्हीं की पार्टी का भारी विरोध देखने को मिल रहा है। हम माधा लोकसभा सीट की बात कर रहे हैं। इस सीट पर जब 2009 में पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था तो खुद शरद पवार ने यहां से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इस बार शरद पवार ने भाजपा छोड़ एनसीपी (एसपी) में आने वाले धैर्यशील मोहिते पाटिल पर भरोसा जताया है। जिसके चलते यहां काफी विरोध होता नजर आ रहा है।

End of Feed