LIVE

दूसरे चरण का मतदान खत्म, पांच बजे तक असम में 70 प्रतिशत तो यूपी में हुआ 52 प्रतिशत मतदान

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting
दूसरे चरण का मतदान खत्म, पांच बजे तक असम में 70 प्रतिशत तो यूपी में हुआ 52 प्रतिशत मतदान

खत्म हो गई है। दूसरे चरण में कई बड़े नेताओं की चुनावी किस्मत का फैसला होगा जिनमें वायनाड से राहुल गांधी, तिरूवनंतपुरम सीट से शशि थरूर, बेंगलुरु साउथ से तेजस्वी सूर्या, पूर्णिया से पप्पू यादव, कोटा से ओम बिरला, मथुरा से हेमा मालिनी और मेरठ से अरुण गोविल शामिल हैं।
Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 | UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2


चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, केरल की सभी 20 सीट के अलावा कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीट, मध्य प्रदेश की छह सीट, असम एवं बिहार की पांच-पांच सीट, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल की तीन-तीन सीट और मणिपुर, त्रिपुरा एवं जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।

दूसरे चरण में 1202 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें 1098 पुरूष एवं 102 महिलाएं हैं। मतदान से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...

APR 26, 2024 18:18 IST

दूसरे चरण का मतदान खत्म

2nd Phase Voting Percentage: देश मे लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए मतदान समाप्त हो गया है। शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार दूसरे चरण में सबसे ज्यादा वोटिंग त्रिपुरा में हुई है, वहीं सबसे कम वोटिंग उत्तर प्रदेश और बिहार में हुई है। अभी फाइनल डाटा आना बाकी है। पढ़ें पूरी खबर
APR 26, 2024 17:40 IST

पांच बजे तक असम में 70 प्रतिशत तो यूपी में हुआ 52 प्रतिशत मतदान

शाम पांच बजे तक- असम: 70.66%, बिहार: 53.03%, छत्तीसगढ़: 72.13%, जम्मू और कश्मीर: 67.22%, कर्नाटक: 63.90%, केरल: 63.97%, मध्य प्रदेश: 54.42%, महाराष्ट्र: 53.51%, मणिपुर: 76.06%, राजस्थान: 59.19%, त्रिपुरा: 76.23%, उत्तर प्रदेश: 52.64%, पश्चिम बंगाल: 71.84% वोटिंग हुई है।
APR 26, 2024 17:28 IST

एम्बुलेंस से वोट देने पहुंची हार्ट सर्जरी की मरीज

लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने के लिए मतदाता अपने काम को किनारे रखकर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। मतदाताओं में मरीज, महिलाएं और बुजुर्गों की संख्या अच्छी खासी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन देखने को मिल रही थी। नोएडा के मेरीगोल्ड स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर महिला निर्मला यादव एम्बुलेंस से पहुंची। महिला की कुछ दिन पहले ही ओपन हार्ट सर्जरी हुई है। 75 साल की महिला का कहना है कि मैं सुबह से बहुत परेशान थी कि वोट कैसे डालूंगी। जिसके बाद एक निजी संस्था की एम्बुलेंस में बैठकर मैं वोट डालने आई हूं। वोट डालने के बाद मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।
APR 26, 2024 17:06 IST

पाटिलपुत्र से आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती का पीएम मोदी पर वार

APR 26, 2024 17:03 IST

असम की पांच लोकसभा सीट पर तीन बजे तक 60.32 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत असम की पांच लोकसभा सीट पर शुक्रवार को सुबह सात बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक कुल 77,26,668 मतदाताओं में से अनुमानत: 60.32 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक दरांग-उदलगुरी सीट पर सबसे अधिक 64.43 मतदान दर्ज किया गया, इसके बाद दीफू (अजजा) में 60.74 प्रतिशत, नगांव में 60.56 प्रतिशत, करीमगंज में 60.36 प्रतिशत और सिलचर में 53.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
APR 26, 2024 17:02 IST

छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर तीन बजे तक लगभग 64 फीसदी मतदान

रायपुर, 26 अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे तक लगभग 64 प्रतिशत मतदान हो चुका है। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों के स्थित मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान का समय था, वहां मतदान समाप्त हो गया है। अन्य मतदान केंद्रों में शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। राज्य के गरियाबंद जिले में शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
APR 26, 2024 16:43 IST

अमरोहा में वोट डालने पहुंचे क्रिकेटर मो. शमी

APR 26, 2024 16:06 IST

दोपहर 3 बजे तक कितनी वोटिंग

त्रिपुरा- 68.92 प्रतिशत, असम- 60.32 प्रतिशत, प. बंगाल- 60.60 प्रतिशत, मध्य प्रदेश - 46.68, राजस्थान - 50.27 प्रतिशत, यूपी - 44.13 प्रतिशत, महाराष्ट्र - 43.01 प्रतिशत, बिहार - 44.24 प्रतिशत, कर्नाटक - 50.93 प्रतिशत, छत्तीसगढ़- 63.92 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर- 57.76 प्रतिशत, केरल- 51.64 प्रतिशत, मणिपुर - 68.48 प्रतिशत
APR 26, 2024 15:58 IST

त्रिपुरा में सबसे अधिक मतदान, अब तक 54.47 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 संसदीय सीटों पर शुक्रवार को पहले छह घंटे में 39 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। केरल और पश्चिम बंगाल में कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें भी मिली हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश के मथुरा, राजस्थान के बांसवाड़ा और महाराष्ट्र के परभाणी में कुछ गांवों के मतदाताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार सर्वाधिक मतदान त्रिपुरा में दर्ज किया गया है जहां अपराह्न 1 बजे तक 54.47 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, वहीं महाराष्ट्र में सबसे कम 31.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
APR 26, 2024 15:15 IST

महाराष्ट्र में आठ लोकसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक 31.77 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत महाराष्ट्र की आठ सीट पर दोपहर एक बजे तक 31.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विदर्भ क्षेत्र में बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा और यवतमाल-वाशिम तथा मराठावाड़ा में हिंगोली, नांदेड और परभणी सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, दोपहर एक बजे तक परभणी में 33.88 प्रतिशत मतदान, नांदेड में 32.93 प्रतिशत, वर्धा में 32.32 प्रतिशत, अकोला में 32.25 प्रतिशत, यवतमाल-वाशिम में 31.47 प्रतिशत, अमरावती में 31.40 प्रतिशत, हिंगोली में 30.46 प्रतिशत और बुलढाणा में 29.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हाल में कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ नांदेड निर्वाचन क्षेत्र में सुबह मतदान किया।
APR 26, 2024 15:01 IST

राबड़ी देवी बोलीं, बिहार में जीतेगा महागठबंधन

APR 26, 2024 14:54 IST

वोटिंग रफ्तार से जवागल श्रीनाथ हुए खुश

APR 26, 2024 14:30 IST

दोपहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा त्रिपुरा और सबसे कम महाराष्ट्र में मतदान

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत देश के 13 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक के राज्यवार मतदान के आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा त्रिपुरा में 54.47 प्रतिशत और सबसे कम महाराष्ट्र में 31.77 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। अन्य राज्यों के मतदान प्रतिशत की बात करें तो, दोपहर 1 बजे तक मणिपुर में 54.26 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 53.09 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 47.29 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया है। दोपहर 1 बजे तक असम में 46.31, जम्मू और कश्मीर में 42.88, राजस्थान में 40.39, केरल में 39.26, मध्य प्रदेश में 38.96, कर्नाटक में 38.23, उत्तर प्रदेश में 35.73 और बिहार में 33.8 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया है।
APR 26, 2024 14:12 IST

Lok Sabha Chunav 2024 2nd phase voting Live Updates: राजस्थान में 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग, दोपहर एक बजे तक 40 प्रतिशत से अधिक मतदान

राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक यानी पहले छह घंटे में 40 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गए। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर एक बजे तक 40.39 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। इस दौरान सीमावर्ती बाड़मेर लोकसभा सीट के लिए सबसे अधिक 47.48 प्रतिशत और टोंक-सवाई माधोपुर सीट पर सबसे कम 34.64 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। राज्य में शुक्रवार को बाड़मेर, जोधपुर, जालौर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, उदयपुर, राजसमंद, और झालावाड़-बारां लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। बागीदौरा विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और पहले दो घंटे में नौ बजे तक 11.78 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं सुबह 11 बजे तक 26.84 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके थे।
APR 26, 2024 14:31 IST

छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक 53 फीसदी से अधिक मतदान

छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक 53 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। राज्य के गरियाबंद जिले में शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ। दोपहर एक बजे तक 53.09 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया है। उन्होंने बताया कि कांकेर में 60.15 फीसदी, महासमुंद में 52.06 फीसदी और राजनांदगांव में 47.82 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।
APR 26, 2024 14:09 IST

Lok Sabha Chunav 2024 2nd phase voting Live Updates: दोपहर 1 बजे तक कितनी वोटिंग

प. बंगाल- 47.29 प्रतिशत, मध्य प्रदेश - 48.06 प्रतिशत, राजस्थान - 40.39 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश 35.73 प्रतिशत, महाराष्ट्र - 31.77 प्रतिशत, बिहार - 33.80 प्रतिशत, कर्नाटक - 38.23 प्रतिशत, छत्तीसगढ़- 53 प्रतिशत
APR 26, 2024 13:45 IST

त्रिपुरा ईस्ट लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 36.79 प्रतिशत मतदान

त्रिपुरा ईस्ट लोकसभा सीट पर शुक्रवार सुबह सात बजे से 11 बजे तक 36.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस बंदोपाध्याय ने बताया कि सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। गर्मी से बचने के लिए लोग जल्दी ही मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोशल मीडिया मंच के माध्यम से सभी मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है।
APR 26, 2024 13:36 IST

गौतम बुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत।

61- नोएडा -- 32.46 %62- दादरी -- 36.43 %63- जेवर -- 37.22 %64- सिकंदराबाद -- 39.71 %70- खुर्जा -- 37.69 %कुल मतदान प्रतिशत: 36.06%
APR 26, 2024 13:29 IST

असम की पांच लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 27.43 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत असम की पांच लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को सुबह सात बजे से लेकर 11 बजे तक कुल 77,26,668 मतदाताओं में से अनुमानित 27.43 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीफू (अजजा) सीट पर सबसे अधिक 30.82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, इसके बाद करीमगंज में 29.99 प्रतिशत, दरांग-उदलगुरी में 28.81 प्रतिशत, नगांव में 25.29 प्रतिशत और सिलचर में सबसे कम 23.20 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा। इन सीटों पर कुल 61 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
APR 26, 2024 12:52 IST

छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक 35 फीसदी से अधिक मतदान

छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक 35 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ। सुबह 11 बजे तक 35.47 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया है।उन्होंने बताया कि कांकेर में 39.38 फीसदी, महासमुंद में 34.43 फीसदी और राजनांदगांव में 32.99 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। अधिकारियों ने बताया कि तेज गर्मी के कारण कई मतदाता सुबह जल्दी वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे।