Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting: लोक सभा इलेक्शन 2024, दूसरे चरण का शिड्यूल, प्रमुख सीटें और उम्मीदवारों की सूची यहां देखें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2024, 02:53 PM IST

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Key Candidtes List: ये 89 सीटें 13 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में हैं। इन सीटों के लिए चुनाव आयोग को कुल 2,633 नामांकन मिले। चुनाव आयोग ने बताया है कि 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 1206 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आउटर मणिपुर संसदीय सीट पर चार उम्मीदवार भी हैं।

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Key Candidtes List: लोकसभा की 543 सीटों के लिए इस बार सात चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों पर हुआ। अब दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। दूसरे चरण में 13 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेश की 89 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पोलिंग पार्टियां बुधवार शाम से अपने मतदान केंद्रों की तरफ रवाना होने लगेंगी। इस चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर शाम पांच बजे थम जाएगा। 26 अप्रैल को असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर की अलग-अलग सीटों पर मतदान होगा। अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा और लोकसभा की सभी सीटों के चुनाव नतीजे 4 जून को आएंगे।

arun govil

दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होगा मतदान।

ये 89 सीटें 13 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में हैं। इन सीटों के लिए चुनाव आयोग को कुल 2,633 नामांकन मिले। चुनाव आयोग ने बताया है कि 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 1206 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आउटर मणिपुर संसदीय सीट पर चार उम्मीदवार भी हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान केंद्रों पर वोटिंग सुबह सात बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के भारी इंतजाम होंगे।

End of Feed