Narendra Modi Nomination: वाराणसी से तीसरी बार चुनावी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दाखिल किया नामांकन
पीएम के नामांकन के बाद ऐतिहासिक होंगे नतीजे - चिराग पासवान
वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी के नामांकन के बाद एलजेपी-रामविलास प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, जिस तरह से पूरा एनडीए प्रधानमंत्री के समर्थन में एक साथ आया है, वह हमारी ताकत है। दूसरी तरफ , विपक्ष बंटा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री के नामांकन के बाद जो नतीजे आएंगे वो ऐतिहासिक होंगे।नामांकन के बाद पीएम मोदी ने लोगों का अभिवादन स्वीकारा
Video: तीसरी बाद वाराणसी से चुनावी मैदान में पीएम मोदी
पीएम मोदी के प्रस्तावक
गणेश्वर शास्त्री बैजनाथ पटेल लालाचंद्र कुशवाहा संजय सोनकरपीएम मोदी के प्रस्तावक
गणेश्वर शास्त्री बैजनाथ पटेल लालाचंद्र कुशवाहा संजय सोनकरपीएम मोदी ने दाखिल किया नामांकन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोसकभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है।पीएम मोदी के प्रस्तावक
गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद्र कुशवाहा, संजय सोनकरकलेक्ट्रेट स्थल पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कलेक्ट्रेट स्थल पहुंच चुके हैं।काल भैरव मंदिर में दर्शन कर कलेक्ट्रेट के लिए निकले पीएम मोदी
पीएम मोदी काल भैरव मंदिर में दर्शन कर कलेक्ट्रेट के लिए निकल चुके हैं।काल भैरव मंदिर पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी वाराणसी में नामांकन से पहले काल भैरव मंदिर पहुंच चुके हैं। यहां पूजा-अर्चना कर वह नामांकन दाखिल करेंगे।थोड़ी देर में काल भैरव मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी थोड़ी देर में काल भैरव मंदिर पहुंचेंगे और यहां पूजा-अर्चना कर नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट की ओर रवाना होंगे।राजनाथ सिंह भी कलेक्ट्रेट पहुंचे
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंच चुके हैं।अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज पहुंचे कलेक्ट्रेट
अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है- पीएम मोदी
Narendra Modi Nomination LIVE: नीतीश कुमार नहीं होंगे पीएम मोदी के नामांकन में शामिल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ गई है, जिस कारण वह पीएम मोदी के नामांकन में शामिल नहीं हो सकेंगे।सीएम योगी पहुंचे काल भैरव मंदिर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री काशी के काल भैरव मंदिर पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां पहुंचेंगे।दशाश्वमेध घाट से क्रूज पर सवार हुए पीएम मोदी
दशाश्वमेध घाट पर पीएम मोदी ने किया पूजन
पीएम मोदी से नामांकन से पहले BJP ने पोस्ट किया वीडियो
वाराणसी: काल भैरव मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद
PM Modi Varanasi Nomination Live: पुष्य नक्षत्र में नामांकन करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी मोदी पुष्य नक्षत्र में नामांकन दाखिल करेंगे। यह नक्षत्र सुबह 11.30 से 12 बजे के बीच रहेगा।PM Modi Varanasi Nomination Live: नामांकन से पहले काल भैरव मंदिर में पूजा करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी बाबा नामांकन से पहहले काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। फिर वह करीब 11:30 बजे नामांकन दाखिल करने के लिए कलक्ट्रेट जाएंगे।नामांकन के दौरान 12 राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 12 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।आज करेंगे पीएम मोदी नामांकन
मंगलवार की सुबह नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मोदी करीब नौ बजे गंगा के तट पर दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना कर सकते हैं। इसमें कहा गया है कि उनके यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने से पहले नमो घाट की एक क्रूज यात्रा भी प्रस्तावित है। वहां से प्रधानमंत्री काल भैरव मंदिर जाएंगे और फिर अपना नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट जाएंगे। नामांकन के बाद प्रधानमंत्री रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। मंगलवार को पड़ने वाली गंगा सप्तमी के अवसर पर प्रधानमंत्री के गंगा नदी में पवित्र स्नान करने की भी उम्मीद है।PM Modi Varanasi Live: आज मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है- प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन पत्र दाखिल करने से एक दिन पहले सोमवार को गंगा नदी के प्रति अपने विशेष लगाव को प्रकट करते हुए कहा, ''आज मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है''। मोदी ने सोमवार को काशी में लंका से काशी विश्वनाथ धाम तक करीब छह किलोमीटर लंबा रोड शो करने के बाद सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर एक पोस्ट कर कहा, “बाबा विश्वनाथ की नगरी की देवतुल्य जनता-जनार्दन का नमन और वंदन! आज मेरा रोम-रोम काशी के कण-कण का अभिनंदन कर रहा है।”PM Modi Varanasi Live: काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा
वाराणसी दौरे के दौरान पीएम मोदी काशी विश्वानाथ मंदिर पहुंचे हैं, जहां वो पूजा अर्चना कर रहे हैं।PM Modi Road Show Live: पीएम मोदी का रोड शो खत्म
वाराणसी में पीएम मोदी रोड शो खत्म हो गया है। इस रड शो के दौरान पीएम मोदी के स्वागत के लिए बनाए गए मंच पर चढ़कर लोग हर-हर मोदी के नारे लगाए। रोड शो मार्ग पर लोग प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक देखने के लिए व्याकुल दिखे। घर की छतों और बरामदों से महिलाएं, बच्चे और कहीं-कहीं बुजुर्ग भी पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए टकटकी लगाए हुए दिखे। युवा वर्ग जहां है, वहीं से पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेते दिखा।PM Modi Road Show Live:रोड शो का संचालन महिलाएं कर रही हैं
पीएम मोदी के रोड शो का संचालन महिलाएं कर रही हैं। पांच हजार से ज्यादा महिलाएं उनके स्वागत के लिए आगे आगे चल रही थी। बनारस की मुस्लिम महिलाएं भी पीएम मोदी के स्वागत के लिए आगे आईं। उनका कहना है कि जैसे बारात का स्वागत किया जाता है, ठीक वैसे कल रात से पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। हम मोदी जी के स्वागत के लिए फूल माला लेकर उनका इंतजार कर रहे हैं।PM Modi Road Show Live: पीएम मोदी का रोड शो जारी
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो चल रहा है। रोड शो के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी मौजूद।पीएम मोदी की वेशभूषा में दिखा छात्र
मोदीमय हुई काशी!
PM Modi Road Show Live: पिछली बार भी मोदी ने किया था भव्य रोड शो
काशी में मोदी ने पिछली बार भी अपने नामांकन से एक दिन पूर्व रोड शो किया था। वाराणसी के स्थानीय लोगों ने दावा किया कि 2014 और 2019 के रोड शो से भी ज्यादा लोग इस बार के रोड शो में उमड़ पड़े। मोदी ने इसके पहले 2014 और 2019 में वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव जीता और अबकी बार यहां से तीसरी बार उम्मीदवार हैं।PM Modi Road Show Live: 12 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे नामांकन में शामिल
पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा शासित और गठबंधन वाले 12 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पदाधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी।PM Modi Road Show Live: रोड शो में महिलाओं का हुजूम
रोड शो में भगवा कलर की साड़ी पहनी महिलाएं शामिल हैं। हजारों की संख्या में समर्थक शामिल हुए हैं। पीएम मोदी के रोड शो का भव्य स्वागत किया जा रहा है। सड़क के दोनों तरफ हर वर्ग के लोग उनके स्वागत में पुष्प वर्षा कर रहे हैं। वाराणसी के मंगल केवट ने पीएम मोदी के रोड शो के पूर्व स्वच्छता का संदेश दिया तो वहीं नन्हे-मुन्हे समर्थकों ने पीएम मोदी का मुखौटा लगाकर साइकिल से भ्रमण किया।PM Modi Road Show Live: सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
PM Modi Road Show Live: मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोडशो शुरू करने से पहले मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।पीएम के साथ सीएम योगी भी हैं मौजूद.. रोड शो में उमड़ी भारी भीड़
PM Modi Road Show Live: पीएम मोदी का रोड शो शुरू
वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो शुरू हो गया है। लोगों की काफी भीड़ उमड़ी हुई है। मोदी-मोदी के नारों से वाराणसी गूंज उठा है।PM Modi Road Show Live: काशी विश्वनाथ धाम के पास रोड शो होगा खत्म
रोड शो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के गेट चौराहे से शुरू होगा, जहां प्रधानमंत्री बीएचयू के संस्थापक 'महामना' पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। रोड शो काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर 4 पर समाप्त होगा।PM Modi Road Show Live: पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए वाराणसी तैयार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए वाराणसी पूरी तरह तैयार है। वो यहां सोमवार को एक रोड शो करेंगे। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच पीएम मोदी यहां शहनाई की धुन, शंखनाद, ढोल की थाप और मंत्रोच्चार के बीच रोड शो करेंगे।यूपी में 2027 की बिसात बिछाने में जुटी बीजेपी, अमित शाह संभालेंगे चुनावी कमान; जीत की संभावना तय करेगी टिकट
केरल का कौन बनेगा मुख्यमंत्री? कांग्रेस ने मुकुल वासनिक और अजय माकन को बनाया पर्यवेक्षक, विधायकों की लेंगे राय
'हंबा-हंबा, रंबा-रंबा, थंबा-थंबा...' गाने पर जमकर थिरके भाजपा कार्यकर्ता; चुनावी नतीजों के बाद फिर ममता दीदी को चिढ़ाया
'मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी...', सत्ता गंवाने के बाद ममता को INDI गठबंधन की आई याद; BJP-EC पर लगाए गंभीर आरोप
'छोटी-मोटी राजनीति को किनारे रखें'; राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को TMC की हार पर 'खुश होने' पर चेताया
© 2026 Times Horizon Private Limited
