Lok Sabha Election 2024 phase 6th Voting: छठे चरण की वोटिंग खत्म, सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में मतदान, 5 बजे तक 57.7 प्रतिशत मतदान
उत्तर प्रदेश में पांच बजे तक 52 प्रतिशत से अधिक मतदान
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर शनिवार शाम पांच बजे तक 52.02 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश की 14 लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। छठे चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत 162 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा।बिहार में शाम पांच बजे तक 52 प्रतिशत से अधिक मतदान
बिहार की आठ लोकसभा सीटों के करीब 1.5 करोड़ मतदाताओं में से शनिवार शाम पांच बजे तक 52.24 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बिहार की इन आठ लोकसभा सीटों पर शनिवार की सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया जोकि शाम छह बजे तक जारी रहेगा।पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के दौरान प्रयागराज के करेली में शनिवार की दोपहर एक मतदान स्थल पर सहायक पुलिस आयुक्त पुष्कर वर्मा के साथ नोंकझोंक के बाद पूर्व सांसद और सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें करेली थाने ले गई।झाड़ग्राम में भाजपा उम्मीदवार प्रणत टुडू के काफिले पर हमला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं झाड़ग्राम लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार प्रणत टुडू ने शनिवार को दावा किया कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गरबेटा इलाके में उनके काफिले पर हमला किया गया, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गये।छठे चरण का मतदान खत्म
छठे चरण की वोटिंग खत्म हो गई। चुनाव अधिकारी अब ईवीएम को सील कर उसे निर्धारित स्थान पर पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक वोटिंग हुई है।हरियाणा में शाम 05 बजे तक 53.6 फीसदी हुआ मतदान
हरियाणा में शाम 05 बजे तक 53.6 फीसदी हुआ मतदान। अंबाला और सिरसा दोनों में समान 57.2 फीसदी हुआ मतदान। सबसे कम फरीदबाद में 49.8 फीसदी हुआ मतदान। कुरुक्षेत्र लोकसभा में 56.5 फीसदी हुआ मतदान। रोहतक में 52.8 फीसदी, सोनीपत में 51.8 फीसदी हुआ मतदान। हिसार में 53 फीसदी मतदान, गुरुग्राम में 51.1 फीसदी, करनाल में 53.2 फीसदी। करनाल उपचुनाव के लिए 51 फीसदी हुआ मतदानझारखंड में मतदाताओं को प्रेरित कर रहा महिला हॉकी-थीम वाला मतदान केंद्र
झारखंड की राजधानी में, तैंतीस वर्षीया मतदाता श्वेता स्वांसी को शनिवार को उस वक्त अतीत की यादें ताजा हो गईं जब वह रांची लोकसभा सीट के लिए हो रहे चुनाव में ‘झारखंड महिला हॉकी’ की थीम पर सजाए गये एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचीं। बरियातू में ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ के छह बूथ वाले एक मतदान केंद्र को राज्य की हॉकी खिलाड़ियों के बैनर और पोस्टर से सजाया गया था, जिनमें ओलंपियन और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, ओलंपियन निक्की प्रधान और संगीता कुमारी जैसी प्रतिष्ठित खिलाड़ी शामिल हैं।वोट डालने के बाद नवीन पटनायक ने कहा, फिर से स्थिर सरकार बनाएंगे
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को दावा किया कि बीजू जनता दल (बीजद) राज्य में फिर से स्थिर सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (77) अपने आवास से पैदल ही एरोड्रम कॉलोनी स्थित स्कूल पर पर पहुंचे जहां मतदान केंद्र हैं और अपना वोट डाला। इसके बाद सीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मुझे उम्मीद है कि बीजू जनता दल विधानसभा और संसदीय दोनों चुनावों में विजयी होगी। हम लोगों और भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से राज्य में फिर से एक स्थिर सरकार बनाएंगे।"239.96 गीगावाट पहुंची बिजली की मांग
भारत की बिजली मांग शुक्रवार को चालू सत्र की नई ऊंचाई 239.96 गीगावाट पर पहुंच गई। देश के विभिन्न हिस्सों में पारे के बढ़ते स्तर के कारण एयर कंडीशनर (एसी) और कूलर जैसे उपकरणों के अत्यधिक उपयोग के कारण बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची है।बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बिजली की अधिकतम मांग या दिन में सबसे अधिक आपूर्ति शुक्रवार को 239.96 गीगावाट दर्ज की गई, जो इस साल गर्मी के मौसम में अब तक की अधिकतम है।तीन बजे तक कितना मतदान
छठे चरण के चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 49.2% मतदान हुआ।बिहार- 45.21% हरियाणा- 46.26% जम्मू और कश्मीर- 44.41% झारखंड- 54.34% दिल्ली- 44.58% ओडिशा- 48.44% उत्तर प्रदेश-43.95% पश्चिम बंगाल- 70.19%पश्चिम बंगाल में हिंसा
पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीट के लिए शनिवार को छठे चरण के मतदान के दौरान कुछ इलाकों से हिंसा की छिटपुट घटनाओं की खबरें आई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग को पूर्वाह्न 11 बजे तक विभिन्न राजनीतिक दलों से 954 शिकायतें मिली हैं, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी और अभिकर्ताओं (एजेंट) को बूथ में प्रवेश करने से रोकने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, आयोग ने दावा किया कि मतदान अब तक शांतिपूर्ण रहा है।प्रियंका गांधी की बेटी ने पहली बार किया मतदान
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की बेटी मिराया ने शनिवार को पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और कहा कि युवाओं को बाहर आकर बदलाव के लिए मतदान करना चाहिए।पीएम मोदी के लिए ऐसा उत्साह कभी नहीं देखा- अरविंदर सिंह लवली
कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली ने कहा, पीएम मोदी को वोट देने के लिए जैसा उत्साह मैं देख रहा हूं, वैसा पहले कभी नहीं देखा। लोग देश के विकास के लिए वोट कर रहे हैं। इसमें संदेह नहीं है कि पीएम मोदी तीसरी बाद प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। मैं लोगों से लोकतंत्र के इस त्योहार को मनाने की अपील करता हूं।दोपहर 1 बजे तक कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान?
लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान जारी है। आपको बताते हैं कि दोपहर 1 बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है। बिहार में 36.48 प्रतिशत, हरियाणा में 36.48%, जम्मू-कश्मीर में 35.22 %, झारखंड में 42.54%, दिल्ली में 34.37%, ओडिशा में 35.69%, उत्तर प्रदेश में 37.23% और सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 54.80 फीसदी मतदान हुआ।'मैंने तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाला'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को मतदान करने पहुंचे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना था कि वह तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाल रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता, बच्चों और पिता के साथ शनिवार दोपहर मतदान करने पहुंचे। हालांकि, स्वास्थ्य खराब होने के कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मां मतदान केंद्र नहीं आ सकीं। मतदान के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैंने अपने पिता, पत्नी और बच्चों के साथ वोट डाला। मेरी माता जी की तबियत बहुत खराब है। वो नहीं आ पाईं। मैंने तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाला है। आप भी वोट डालने जरूर जाएं।' उन्होंने कहा, 'मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो भी भारी संख्या में आकर तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वोट जरूर डालें।' आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भारत के संविधान को मजबूत करने के लिए मतदान करें। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए और तानाशाही के अंत के लिए वोट करने आएं। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा के इन चुनावों में इंडिया गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने डाला वोट, 'फिर पीएम बनेंगे मोदी'
भाजपा नेता और 33 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय महिला सावित्री जिंदल (74) ने शनिवार को हरियाणा में अपने गृहनगर हिसार में वोट डाला। सावित्री जिंदल के सबसे छोटे बेटे नवीन जिंदल चुनावी मैदान में हैं। सावित्री जिंदल ने वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में देश ने तेज गति से विकास किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाएंगे। सावित्री के सबसे छोटे बेटे नवीन जिंदल (54) कुरुक्षेत्र सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। सावित्री और उनके बेटे मार्च में कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसी के साथ उनका कांग्रेस के साथ लगभग दो दशक का रिश्ता खत्म हो गया। नवीन जिंदल का मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता से है। आप हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही है और उसे कुरुक्षेत्र सीट दी गई है। कांग्रेस आप के साथ गठबंधन में शेष नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है।छठा चरण: 11 बजे तक लगभग 26 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, हरियाणा, दिल्ली,ओडिशा और जम्मू एवं कश्मीर सहित देश के 8 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 58 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। 11 बजे तक इन सभी लोकसभा सीटों पर 26 प्रतिशत के लगभग (25.76 प्रतिशत) मतदान दर्ज किया जा चुका है। सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 36.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, वहीं सबसे कम मतदान ओडिशा में दर्ज किया गया है जहां सुबह 11 बजे तक 21.30 प्रतिशत मतदाताओं ने ही वोटिंग की है।किन मुद्दों पर फर्स्ट टाइम वोटर्स ने किया मतदान?
लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान आज (शनिवार) हो रहा है। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें हैं। लोग अपने लोकतांत्रिक कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने लोगों से वोट करने की अपील की है। इस बीच, छठे चरण के मतदान के दौरान पहली दफा वोट करने जा रहे मतदाताओं का उत्साह भी दिखा। किसी ने कहा कि उसने विकास के नाम पर वोट किया है तो किसी ने कहा कि उसने देश की सुरक्षा के नाम पर वोट किया। फिर किसी ने कहा कि उसने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मतदान किया है। पहली बार मतदान कर आई उत्तर पश्चिम दिल्ली की मतदाता वनीशा ने अपने अनुभव आईएएनएस से बातचीत के दौरान साझा किए। उन्होंने कहा, 'शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण की नीतियों को ध्यान में रखते हुए मैंने मतदान किया है। इसके अलावा बेरोजगारी भी बड़ा मुद्दा है। मैंने पहली बार मतदान किया है। ऐसे में, मैं बहुत उत्साहित थी। मुझे पहली बार वोट करके अच्छा लगा। इसके अलावा मैं अपनी उम्र के मतदाताओं से भी वोट करने की अपील करती हूं।'वृंदा करात ने किया मतदान, जानिए वोटिंग के बाद क्या बोलीं
सुबह 11 बजे तक कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान?
लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान जारी है। आपको बताते हैं कि सुबह 11 बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है। बिहार में 23.67 प्रतिशत, हरियाणा में 22.09%, जम्मू-कश्मीर में 23.11 %, झारखंड में 27.80%, दिल्ली में 21.69%, ओडिशा में 21.30%, उत्तर प्रदेश में 27.06% और सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 36.88 फीसदी मतदान हुआ।AAP सांसद संजय सिंह ने लोगों से वोट डालने की अपील की
वोटिंग को लेकर क्या बोले कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार?
परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे दिल्ली के सीएम केजरीवाल
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली में किया मतदान
हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने किया मतदान
बंगाल की आठ सीटों पर सुबह नौ बजे तक 16 प्रतिशत से अधिक मतदान
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत पश्चिम बंगाल के आठ क्षेत्रों में शनिवार को सुबह नौ बजे तक 16.54 प्रतिशत मतदान हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और बिष्णुपुर निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। अधिकारी ने बताया कि तमलुक में सबसे अधिक 19.07 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद बिष्णुपुर में 18.56 प्रतिशत, घाटल में 18.27 प्रतिशत, बांकुड़ा में 17.69 प्रतिशत, झाड़ग्राम में 16.22 प्रतिशत, कांथी में 15.45 प्रतिशत, मेदिनीपुर में 14.58 प्रतिशत और पुरुलिया में 12.68 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने कहा, ‘अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली है।’ उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजकर 55 मिनट तक पश्चिम बंगाल के निर्वाचन कार्यालय को 364 शिकायत मिलीं। राज्य में 73,63,273 पुरुषों, 71,70,822 महिलाओं और 133 ‘ट्रांसजेंडर’ मतदाताओं समेत कुल 1,45,34,228 मतदाता 15,600 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं। अधिकारी ने बताया कि 79 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें बांकुड़ा और झाड़ग्राम में सबसे अधिक 13-13 उम्मीदवार हैं। इसके बाद पुरुलिया (12) और मेदिनीपुर एवं तमलुक में नौ-नौ उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि बिष्णुपुर और घाटल सीट पर सात-सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।मेरे मोबाइल नंबर से फोन करने की सुविधा निलंबित की गई: महबूबा
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को दावा किया कि उनके मोबाइल नंबर से फोन करने की (आउटगोइंग कॉल) सुविधा बिना किसी स्पष्टीकरण के निलंबित कर दी गई है। महबूबा ने से कहा, 'मैं सुबह से कोई फोन कॉल नहीं कर पा रही हूं। अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दिन अचानक सेवाओं को निलंबित करने का कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।' जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री अनंतनाग-राजौरी क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है। पीडीपी ने भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए इस मुद्दे को उठाया। इसमें कहा गया, 'चुनाव से ठीक पहले महबूबा मुफ्ती की मोबाइल फोन सेवा अचानक बंद कर दी गई है। मतदान क्षेत्र में कई पीडीपी कार्यकर्ताओं और मतदान एजेंट को कल शाम और आज तड़के हिरासत में लिया गया।' मुफ्ती ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर दावा किया था कि पीडीपी कार्यकर्ताओं और मतदान एजेंट को पुलिस ने हिरासत में लिया है।बिहार की आठ सीटों पर सुबह 9 बजे तक कितना मतदान
बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण की आठ सीट पर शनिवार सुबह नौ बजे तक 9.66 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आठ लोकसभा सीट... वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में सुबह नौ बजे तक क्रमशः 08.55 प्रतिशत, 09.35 प्रतिशत, 08.95 प्रतिशत, 09.25 प्रतिशत, 11.95 प्रतिशत, 09.49 प्रतिशत, 10.54 प्रतिशत और 09.06 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इन आठ सीट पर कुल 86 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 78 पुरुष और आठ महिला हैं।ईवीएम को लेकर मेनका गांधी ने कही ये बड़ी बात
क्रिकेटर कपिल देव ने पत्नी संग डाला वोट
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया मतदान
केजरीवाल और आप को वोट देने पर क्या बोलीं प्रियंका
लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी द्वारा आप को वोट देने और अरविंद केजरीवाल को वोट देने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "हम अपनी शिकायतों को एक तरफ रख रहे हैं और अपने संविधान और लोकतंत्र के लिए वोट डाल रहे हैं, मुझे इस बात पर गर्व है।"सुबह 9 बजे तक कहां कितना हुआ मतदान?
मतदान के बाद क्या बोले सीएम नवीन पटनायक?
नवीन पटनायक ने ओडिशा के भुवनेश्वर में किया मतदान
वोट डालने के बाद क्या बोले केरल के राज्यपाल?
मतदान के बाद क्या बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह?
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने पत्नी संग किया मतदान
राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया के साथ ली सेल्फी
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया मतदान
यूपी में 2027 की बिसात बिछाने में जुटी बीजेपी, अमित शाह संभालेंगे चुनावी कमान; जीत की संभावना तय करेगी टिकट
केरल का कौन बनेगा मुख्यमंत्री? कांग्रेस ने मुकुल वासनिक और अजय माकन को बनाया पर्यवेक्षक, विधायकों की लेंगे राय
'हंबा-हंबा, रंबा-रंबा, थंबा-थंबा...' गाने पर जमकर थिरके भाजपा कार्यकर्ता; चुनावी नतीजों के बाद फिर ममता दीदी को चिढ़ाया
'मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी...', सत्ता गंवाने के बाद ममता को INDI गठबंधन की आई याद; BJP-EC पर लगाए गंभीर आरोप
'छोटी-मोटी राजनीति को किनारे रखें'; राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को TMC की हार पर 'खुश होने' पर चेताया
© 2026 Times Horizon Private Limited
