UP Khatauli By-Election Result 2022:मुजफ्फरनगर की खतौली में बीजेपी से विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी और आरएलडी के मदन भैया के बीच मुकाबला है।सैनी ने 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद विधानसभा की अपनी सदस्यता खो दी थी। खतौली में करीब 56 फीसद मतदान हुआ था।https://eci.gov.in/https://results.eci.gov.in/
8 दिसंबर को खतौली विधानसभा उपचुनाव के नतीजे
चुनाव से पहले आरएलडी के प्रत्याशी ने आरोप लगाया था कि उसे प्रचार करने में बाधा आ रही है। जिला प्रशासन की तरफ से तरह तरह की दिक्कतें पैदा की जा रही है। लेकिन प्रशासन ने साफ किया कि आरएलडी के आरोपों में दम नहीं है। बता दें कि चुनाव के दौरान भी आरएलडी की तरफ से कई तरह के आरोप लगाए गए थे।
