इलेक्शन

केजरीवाल का वादा, 5 साल के भीतर दिल्ली में बेरोजगारी कर देंगे खत्म, हर युवा को मिलेगा रोजगार

केजरीवाल ने कहा कि हम जानते हैं कि रोजगार कैसे पैदा किया जाता है और हमारे इरादे ईमानदार हैं। लोगों के समर्थन से हम अगले पांच साल में दिल्ली से बेरोजगारी खत्म कर देंगे।

Image

अरविंद केजरीवाल का संदेश

Kejriwal promises to end unemployment- दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान में दो सप्ताह से भी कम समय बचा है और वादों की झड़ी लगी हुई है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अगले पांच साल के भीतर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेरोजगारी खत्म करने का संकल्प लिया। एक वीडियो संदेश में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रोजगार पर अपना ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता हमारे युवाओं को रोजगार प्रदान करना होगी। हमारी टीम बेरोजगारी के मुद्दे के समाधान के लिए एक विस्तृत योजना का मसौदा तैयार कर रही है।

नौकरियों को लेकर केजरीवाल का दावा

अपनी सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड पर प्रकाश डालते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में AAP सरकार ने दो साल से भी कम समय में 48,000 सरकारी नौकरियां प्रदान कीं और युवाओं के लिए तीन लाख से अधिक निजी क्षेत्र की नौकरियों में मदद की। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि रोजगार कैसे पैदा किया जाता है और हमारे इरादे ईमानदार हैं। लोगों के समर्थन से हम अगले पांच साल में दिल्ली से बेरोजगारी खत्म कर देंगे।

मिडिल क्लास के लिए केजरीवाल की 7 मांगें

इससे पहले 22 जनवरी को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले देश के मिडिल क्लास के मुद्दों को उठाया था। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के तहत सभी 70 सीटों के लिए मतदान होना है। इससे पहले संसद में 1 फरवरी 2025 को देश का आम बजट पेश किया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने 22 जनवरी को देश के मिडिल क्लास को संबोधित किया और कहा कि वह स्वयं और उनके सांसद सड़क से संसद तक मिडिल क्लास के मुद्दों को उठाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने मिडिल क्लास की ओर से केंद्र सरकार के सामने 7 प्वाइंट डिमांड भी रखी।

5 फरवरी को मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होना है, जिसके नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। AAP शहर में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने की कोशिश में है, लेकिन उसे बीजेपी से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article