Karnataka Elections: इस सीट पर भाई-भाई के बीच कड़क मुकाबला, बंगारप्पा की विरासत पर छिड़ी जंग

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 18, 2023, 03:50 PM IST

सोराब निर्वाचन क्षेत्र कई दशकों तक बंगारप्पा का गढ़ बना रहा और उन्होंने 1967 से 1994 तक लगातार सात बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस बार कई दिलचस्प मुकाबले हो रहे हैं। ऐसा ही एक मुकाबला दो भाइयों के बीच सोराब सीट पर हो रहा है। यहां दिग्गज नेता बंगारप्पा के दो बेटे आमने-सामने हैं। कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मधु बंगारप्पा यहां जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी सीट पर उनका मुकाबला कर रहे हैं उनके भाई कुमार बंगारप्पा। दोनों भाइयों के बीच जीत की जद्दोजहद शुरू हो गई है।

Madhu Bangarappa

मधु बंगारप्पा

सिर्फ मधु ही सोराब को जीतने के लिए बंगरप्पा की विरासत और सद्भावना पर सवार नहीं है, उनके भाई और मौजूदा विधायक कुमार बंगारप्पा भी मैदान में हैं। कुमार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। वह दोबारा इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और अपने पिता की विरासत पर दावा करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। मधु चुनाव प्रचार के दौरान राज्य के हर गांव में दौरा कर अपने दिवंगत पिता का जिक्र कररहे हैं। वह कहते हैं, मैं उन्हें न केवल यहां, बल्कि जब भी मैं राज्य भर में दौरा करता हूं, उनका आह्वान करता हूं। लोग यही चाहते हैं। वे मुझसे उसके बारे में पूछते हैं।

End of Feed