कर्नाटक में राहुल: लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं BJP-RSS, कांग्रेस को 150 सीटें जिताएं

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 17, 2023, 03:50 PM IST

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने 15 लाख रुपये का वादा किया था, 15 लाख रुपये आए क्या?

Rahul Gandhi Rally in Karnataka: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उतर चुके हैं। बीदर के भाल्की में एक रैली में राहुल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं और लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे हैं। उन्होंने चुनावी सभा में लोगों का आह्वान किया कि वे कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भरपूर समर्थन दें और पार्टी को 150 सीटें जिताएं। कर्नाटक की सभी 224 सीटों के लिए 10 मई को मतदान होना है और 13 मई को मतगणना होगी।

Rahul Gandhi

कर्नाटक में राहुल (file photo)

आरएसएस-भाजपा लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे

End of Feed