Karnataka Elections 2023: मोदी के बजरंग बली नारे से लेकर सोनिया की एंट्री तक...चुनाव प्रचार में अब तक क्या-क्या हुआ

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 8, 2023, 04:21 PM IST

इस बार चुनाव प्रचार चरम पर रहा और सियासी घमासान नए शिखर पर पहुंचा। घोषणापत्र में फ्री राशन, आरक्षण से लेकर बजरंग बली की गूंज सुनाई दी।

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर आज थम रहा है। मतदान 10 मई को होगा। भारतीय जनता पार्टी के लिए इस बार का चुनाव करो या मरो का है। उसके सामने अपने दक्षिण के दुर्ग को बचाए जाने की चुनौती है। वहीं, कांग्रेस वापसी की पुरजोर कोशिश में है। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है। इस मुकाबले को जेडीयू ने त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है। इस बार चुनाव प्रचार चरम पर रहा और सियासी घमासान नए शिखर पर पहुंचा। घोषणापत्र में फ्री राशन, आरक्षण से लेकर बजरंग बली की गूंज सुनाई दी। आइए जानते हैं कि चुनाव प्रचार के दौरान अब तक क्या-क्या हुआ।

karnataka Elections 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार

बीजेपी का घोषणापत्र

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बेंगलुरू में 1 मई को अपना घोषणा पत्र/विजन डॉक्यूमेंट जारी किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम बासवराज बोम्मई, बीएस येदियुरप्पा सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में जारी इस घोषणा पत्र में सभी वर्गों को लुभाने की कोशिश की गई। घोषणा पत्र में गरीब परिवारों (बीपीएल) को हर साल तीन घरेलू सिलेंडर देने का वादा किया गया है। भगवा पार्टी ने हर महीने राशन और आधा लूटर दूध देने का भी वादा किया है। पार्टी लोगों को पांच किलो चावल भी देगी। भाजपा ने वादा किया है कि सत्ता में लौटने पर वह समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करेगी।

End of Feed