Basavaraj Bommai Road Show: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आज शिमोगा जिले के तडासा गांव में रोड शो किया। उनके रोड शो के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। उनके वाहन से लोगों को आगामी विधानसभा के बारे में जानकारी देते हुए 10 मई को मतदान करने की अपील की जा रही थी।
पीएम मोदी का संदेश
इससे पहले आज राज्य बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी की बातचीत पर सीएम बोम्मई ने कहा कि पीएम मोदी का एक-एक शब्द बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है। मुझे यकीन है कि हमारे पार्टी कार्यकर्ता कर्नाटक में भाजपा को सत्ता में वापस लाने के लिए अपने प्रयासों को दोगुना करेंगे।
बता दें कि आज पीएम मोदी ने भी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए एकजुट होने का आह्वान करते हुए सरकार की उपलब्धियों को भी सामने रखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारा एजेंडा आने वाले 25 सालों में देश को विकसित बनाना, गरीबी से मुक्त करना और नौजवानों के सामर्थ्य को सबसे आगे बढ़ाना है।
कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा, मैं राज्य के लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए कुछ दिनों में कर्नाटक का दौरा करूंगा। राज्य में प्रचार करने वाले भाजपा नेताओं ने कहा है कि उन्हें वहां के लोगों का भरपूर स्नेह मिल रहा है। यह भाजपा में लोगों के विश्वास को दर्शाता है।
