LIVE
Karnataka Assembly Election Results 2023 : कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे बोले-'भाजपा मुक्त दक्षिण भारत'
Karnataka Assembly ECI Election Results 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर हाई प्रोफाइल बैठक हुई इस बैठक में खड़गे के अलावा सिद्धरमैया, डीके शिवकुमार, रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे, कहा जा रहा है कि सिद्धारमैया सीएम पद के शीर्ष दावेदार हैं और उनके तीन उपमुख्यमंत्री (Dy CM) हो सकते हैं। Karnataka Election Results LIVE | ECI Results Karnataka Election Constituency Wise
LIVE: Karnataka Election Results with Sushant Sinha
MAY 13, 2023 22:28 IST
खड़गे ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा- 'अहंकारी बयान अब नहीं चलेंगे'
खड़गे ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अहंकारी बयान अब नहीं चलेंगे और लोगों की पीड़ा को समझना चाहिए। खड़गे ने कहा, "जो लोग 'कांग्रेस मुक्त भारत' (कांग्रेस मुक्त भारत) बनाना चाहते थे, उन्होंने हमारे खिलाफ कई बातें कीं, लेकिन आज एक बात सच हो गई है और वह है 'भाजपा मुक्त दक्षिण भारत' हो गई है।
MAY 13, 2023 22:01 IST
कर्नाटक विधानसभा के 224 सीटों में से 220 सीटों के नतीजे घोषित
कर्नाटक विधानसभा के 224 सीटों में से 220 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं कांग्रेस ने 133 सीटों पर जीत दर्ज की है और तीन सीटों पर आगे है। वहीं, BJP ने 64 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और एक पर आगे है।
MAY 13, 2023 21:44 IST
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने पहुंचे
कर्नाटक के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के लिए राजभवन पहुंचे हैं, वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा किकर्नाटक चुनाव परिणाम 'भाजपा मुक्त दक्षिण भारत' के रूप में चिन्हित हैं।
MAY 13, 2023 21:42 IST
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 14 मंत्री हारे
भारतीय जनता पार्टी सरकार के 14 मंत्रियों का हार का सामना करना पड़ा।जो मंत्री चुनाव हार गये उनमें गोविंदा करजोल (मुधोल), जे सी मधुस्वामी (चिकनैकानाहल्ली), बी सी पाटिल (हिरेकेरूर), शंकर पाटिल मुनेना कोप्पा (नवलगुंड), हलप्पा आचार (येलबुर्गा), बी श्रीरामुलु (बेल्लारी), के सुधाकर (चिक्कबल्लापुरा), बी सी नागेश (टिप्तुर), मुरुगेश निरानी (बिल्गी), बी सी पाटिल (हिरेकेरूर) और एम टी बी नागराज (होसकोटे) शामिल हैं। भाजपा नेता एवं विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी भी सिरसी सीट पर चुनाव हार गये। मंत्री वी सोमन्ना दो क्षेत्रों वरुणा और चामराजनगर से चुनाव हार गये। उन्होंने इन दोनों सीट से चुनाव लड़ा था। मंत्री आर. अशोक भी दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़े थे। वह पद्मनाभनगर से फिर से चुने गये, लेकिन कनकपुरा सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
MAY 13, 2023 19:45 IST
रणदीप सिंह सुरजेवाला बोले- कर्नाटक ने इतिहास रच दिया
कर्नाटक के एआईसीसी प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला बोले- कर्नाटक ने इतिहास रच दिया है कर्नाटक ने न केवल कर्नाटक के लोगों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए लोकतंत्र के लिए एक नया जीवन दिखाया है यह हर कन्नडिगा (Kannadiga) की जीत है।
MAY 13, 2023 19:28 IST
सिद्धारमैया ने वरुणा सीट से बीजेपी प्रत्याशी को हराया
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने वरुणा सीट से बीजेपी के वी सोमन्ना को 46,163 मतों से हराया
MAY 13, 2023 19:30 IST
मल्लिकार्जुन खरगे के घर कांग्रेस के अहम नेताओं की बैठक
मल्लिकार्जुन खरगे के घर कांग्रेस के अहम नेताओं की बैठक जारी है, सिद्दारमैया, डीके शिवकुमार, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला बैठक में शामिल है, 7 बजे कांग्रेस नेताओं की पीसी होगी वहीं 14 मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी
MAY 13, 2023 18:50 IST
नीतीश कुमार ने कांग्रेस को दी बधाई
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत एवं स्पष्ट बहुमत हासिल करने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
MAY 13, 2023 18:43 IST
कर्नाटक चुनाव परिणाम: चुनाव आयोग द्वारा पार्टीवार परिणाम जान लें
चुनाव आयोग द्वारा अपडेट किए गए नवीनतम मतगणना रुझानों के अनुसार, शनिवार को शाम करीब 6 बजे तक कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति इस प्रकार है। 224 सीटों पर 10 मई को मतदान हुआ था, कांग्रेस ने 122 सीटें जीती हैं और 14 अन्य पर आगे चल रही है। बीजेपी अब तक 56 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 8 अन्य पर आगे चल रही है।बीजेपी ने 56 जीते, 8 सीटों पर आगेकांग्रेस: 122जद (एस): 18 जीते, 2 सीटों पर आगेअन्य: 0 जीते, 4 सीटों पर आगे
MAY 13, 2023 17:32 IST
कई मौजूदा मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष चुनाव हार गए
बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कई मौजूदा मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष चुनाव हार गए, जिसके परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। इनमें स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के अलावा बी श्रीरामुलु, के सुधाकर, जेसी मधुस्वामी, गोविंद करजोल, एमटीबी नागराज और केसी नारायण गौड़ा शामिल हैं।
MAY 13, 2023 16:09 IST
कर्नाटक चुनाव परिणामों पर शशि थरूर ने कहा- जश्न मनाने का समय
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए कर्नाटक में अपने सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जश्न मनाने का समय है।
MAY 13, 2023 15:44 IST
हाईकमान करेगा सीएम का फैसला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में कांग्रेस को जीत मिलने के बाद कहा कि आने वाले दिनों में भी जहां-जहां राज्यों के चुनाव होंगे, वहां हम कर्नाटक की तरह चुनाव जीतने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। यहां(कर्नाटक) के विधायकों की बैठक होगी। मुख्यमंत्री के नाम पर सभी की जो सहमति बनेगी उसे हाईकमान के सामने रखा जाएगा। हाईकमान अंतिम फैसला लेगा।
MAY 13, 2023 15:24 IST
प्रियंका गांधी का बयान
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए कर्नाटक की जनता को तहे दिल से धन्यवाद। ये आपके मुद्दों की जीत है। ये कर्नाटक की प्रगति के विचार को प्राथमिकता देने की जीत है। ये देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है। कर्नाटक कांग्रेस के तमाम मेहनती कार्यकर्ताओं व नेताओं को मेरी शुभकामनाएं। आप सबकी मेहनत रंग लाई। कांग्रेस पार्टी पूरी लगन के साथ कर्नाटक की जनता को दी गई गारंटियों को लागू करने का काम करेगी।
MAY 13, 2023 14:52 IST
Karnataka Election Results 2023 LIVE Updates: अब नफरत की बाजार बंद
राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले मैं कर्नाटक की जनता को, सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई और धन्यवाद देता हूं. जो काम किया है हमारे लोगों ने, उनका आभार. कर्नाटक के चुनाव में एक तरफ पूंजीवादियों की ताकत थी और दूसरी तरफ गरीब थे। हम गरीबों के मुद्दे पर लड़े। हमने मोहब्बत से लड़ाई लड़ी और जनता ने हमें दिखाया कि मोहब्बत इस देश को अच्छी लगती है. ये सबकी जीत है, कर्नाटक की जीत है. कर्नाटक में नफरत की बाजार बंद। हमने 5 वादे किए और वो पहले दिन पूरा होगा.
MAY 13, 2023 14:35 IST
Karnataka Election Results 2023 LIVE Updates: बीजेपी हारी जरूर लेकिन बाहर नहीं
कर्नाटक में बीजेपी की हार पर अमित मालवीय ने कहा कि हम हारे जरूर हैं। लेकिन बाहर नहीं हैं,हमारे वोट शेयर में महज .04 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
MAY 13, 2023 13:10 IST
Karnataka Election Results 2023 LIVE Updates: बीजेपी के दिग्गज चेहरे हारे
सीटी रवि (चिकमगलुरु)वी सोमन्ना (चरमजनगर और वरुण से)सुधाकर (चिककबल्लाप्रा)मुनिरत्न (राजराजेश्वरी नगर)जी सोमशेखर रेड्डी (बल्लारी सिटी)आर अशोक (कनकपुरा)श्रीरामुलु (बल्लारी)सीपी योगेश्वर (चन्नपटना)मुरुगेश निरानी (बिल्गी)एमटीबी नागराज (होसकोटे)
MAY 13, 2023 12:20 IST
Karnataka Election Results 2023 LIVE Updates: 2024 में नई तैयारी से उतरेंगे- बोम्मई
कर्नाटक के सीएम बसव राज बोम्मई ने कहा कि चुनाव में हार की जिम्मेदारी स्वीकार करते हैं। पूरे दमखम के साथ 2024 के चुनाव में उतरेंगे। इस बात की समीक्षा भी करेंगे की आखिर गलती कहां से हुई।
MAY 13, 2023 11:51 IST
Karnataka Election Results 2023 LIVE Updates: 'भारत जोड़ो यात्रा का असर'
कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया। कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।
MAY 13, 2023 11:28 IST
Karnataka Election Results 2023 LIVE Updates: चिकमंगलूर सीट से बीजेपी महासचिव सीटी रवि पीछे
चिकमंगलूर सीट से बीजेपी महासचिव सीटी रवि पीछे चल रहे हैं। रुझानों में कांग्रेस के खाते में 119 सीट, बीजेपी के खाते में 72 सीटें जाती नजर आ रही है।
MAY 13, 2023 10:59 IST
Karnataka Election Results 2023 LIVE Updates: इन सीटों पर बढ़त का अंतर 1 हजार से कम
सीटें जहां मार्जिन 1000 से कम हैमेलुकोटे में 985 वोटों से दर्शन पुत्तनैया (कांग्रेस प्रमुख)।के हरीश गौड़ा (कांग्रेस प्रमुख) चामराजा 968 वोटहलियाल से सुनील हेगड़े (बीजेपी आगे) 964 वोटों सेऔरद (एससी) में प्रभु बी चव्हाण (बीजेपी लीडिंग) को 951 वोट मिलेबेल्ली प्रकाश (बीजेपी आगे) कडूर 937 वोटों से
