LIVEKarnataka Assembly ECI Election Results 2023, Eciresults.nic.in LIVE: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बहुमत से अधिक सीटें, राहुल गांधी बोले- पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई

Karnataka Assembly ECI Election Results 2023, Eciresults.nic.in LIVE: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बहुमत से अधिक सीटें, राहुल गांधी बोले- पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई
Eciresults.nic.in, Election Commission of India (ECI) Election Results 2023, Karnataka Election Results 2023 Live on www.eciresults.nic.in, eci.gov.in, results.eci.gov.in: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिल गया है। बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस ने अपने सभी उम्मीदवारों को बेंगलुरु बुलाया है। कर्नाटक में 10 मई को वोट डाले गए थे।
ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: Check Constituency Wise Here
बता दें कि बीजेपी परंपरा को तोड़ने और साउथ में अपने गढ़ को बचाने की कवायद में शिद्दत के साथ जुटी है तो वहीं बीजेपी को सत्ता से वापसी का रास्ता दिखाने में कांग्रेस भी खासी कड़ी मेहनत में जुटी दिखी और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए मुख्य विपक्षी दल के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने का प्रयास कर रही है।
ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है, बोले राहुल गांधी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में कहा कि सबसे पहले मैं कर्नाटक के हमारे कार्यकर्ताओं को, हमारे नेताओं को बधाई देता हूं। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई। हमने प्यार से ये लड़ाई लड़ी। कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है।
ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: सीएम को लेकर हाईकमान लेगा अंतिम फैसला, बोले मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आने वाले दिनों में भी जहां-जहां राज्यों के चुनाव होंगे वहां हम कर्नाटक की तरह चुनाव जीतने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। यहां(कर्नाटक) के विधायकों की बैठक होगी, (मुख्यमंत्री के नाम पर) सभी की जो सहमति बनेगी उसे हाईकमान के सामने रखा जाएगा। हाईकमान अंतिम फैसला लेगा।
ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कांग्रेस की जीत जनता की जीत है, मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की जीत जनता की जीत है। जनता ने एक भ्रष्ट सरकार को हराया है। हमें आगे बहुत कुछ करना है। हमें वादे निभाने हैं, हमारी 5 गारंटी हम पूरी करेंगे।
ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी चुनाव हारे
पूर्व पीएम एच.डी. देवेगौड़ा का परिवार, उनके पोते और जद-एस के उम्मीदवार निखिल कुमारस्वामी रामनगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार एच.ए. इकबाल हुसैन से चुनाव हार गए। हुसैन को 72,898 वोट और कुमारस्वामी को 61,692 वोट मिले।
ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: हार-जीत बीजेपी के लिए बड़ी बात नहीं, बोले बीएस येदियुरप्पा
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हार-जीत बीजेपी के लिए बड़ी बात नहीं है। 2 सीट से शुरुआत कर बीजेपी आज सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। कार्यकर्ताओं को दुखी होने की जरूरत नहीं है। हम अपने हार पर पुनर्विचार करेंगे। हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं और हमें वोट करने के लिए हम जनता का धन्यवाद करते हैं।
ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी
कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 127 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है और 3 सीटों पर आगे चल रही है। जेडीएस 22 सीटों पर आगे चल रही है।
ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: विधायकों को बेंगलुरु के रिजॉर्ट में रखेगी कांग्रेस
कर्नाटक में कांग्रेस के शिविर में जारी जश्न के बीच पार्टी अपने विजयी उम्मीदवारों को शनिवार को ही बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित एक रिजॉर्ट में शिफ्ट करने की योजना बना रही है। सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की। मतगणना के अब तक मिल रहे रुझानों के अनुसार कांग्रेस राज्य में बहुमत की ओर बढ़ रही है तथा उसका सरकार बनाना तय दिख रहा है। पार्टी ने बड़ी बढ़त हासिल कर चुके या विजयी घोषित अपने सभी उम्मीदवारों को आज रात ही बेंगलुरु के रिजॉर्ट में पहुंचने के लिए कहा है।
ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: डीके शिवकुमार ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए पार्टी का झंडा लहराया
कर्नाटक चुनाव के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए विक्ट्री साइन दिखाया और पार्टी का झंडा लहराया।
ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं, बोले सिद्धारमैया
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक चुनाव का परिणाम लोकसभा चुनाव की एक सीढ़ी है। मुझे उम्मीद है कि सभी गैर-भाजपा दल एक साथ आएंगे। मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है, बोले सिद्धारमैया
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। हमने कैंपेन के दौरान भी कहा था कि कांग्रेस को लगभग 130 सीटें मिलेंगी। यह एक बड़ी जीत है। कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे, वे बीजेपी सरकार से तंग आ चुके थे।
ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कांग्रेस समर्थकों के साथ मनाया जश्न
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी बढ़त के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कांग्रेस समर्थकों के साथ जश्न मनाया।
ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कर्नाटक में मोदी का जादू नहीं चला, बोले सिद्धारमैया
कर्नाटक में चुनावी रुझानों से उत्साहित कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू नहीं चला। मैसूर में अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए, सिद्धारमैया ने कहा, मैंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि प्रधानमंत्री मोदी का जादू कर्नाटक में नहीं चलेगा और कांग्रेस पार्टी को 120 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को किसी अन्य राजनीतिक दल के समर्थन की जरूरत नहीं होगी और वह अपने दम पर सरकार बनाएगी।
ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: चिक्कमंगलूर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी उम्मीदवार सीटी रवि को हराया
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चिक्कमंगलूर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी उम्मीदवार सीटी रवि को हरा दिया है।
ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं है, दिग्विजय सिंह
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों पर मिले बहुमत के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर वे (बीजेपी) करोड़ों रुपए खर्च करेंगे तो 'ऑपरेशन लोटस' हो सकता है, लेकिन कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं हैं। कर्नाटक में मजबूत कांग्रेसी हैं।
ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: हुबली-सेंट्रल धारवाड़ से छह बार के विधायक जगदीश शेट्टर पीछे
पूर्व मुख्यमंत्री और हुबली-सेंट्रल धारवाड़ से छह बार के विधायक जगदीश शेट्टर 22,451 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। चुनाव में टिकट से इनकार किए जाने पर शेट्टर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: डीके शिवकुमार ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं को दिया
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों पर मिले बहुमत के बाद कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं, जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है। मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाए जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था।
ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी आगे
कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी, जो भाजपा नेतृत्व द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे, उत्तरी कर्नाटक के बेलगावी जिले की अथानी विधानसभा सीट से 44,580 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: सीएम बोम्मई ने हार मानी, कहा लोकसभा चुनाव में करेंगे कमबैक
कर्नाटक में कांग्रेस को मिली भारी जीत के बाद मुख्यमंत्री बासव राज बोम्मई ने हार स्वीकार कर ली है। बोम्मई ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी कमबैक करेगी। उन्होंने कहा कि हम मंजिल तक नहीं पहुंच पाए। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे परिणाम आने के बाद पार्टी विश्लेषण करेगी और एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में हम विभिन्न स्तरों पर अपनी कमियों को देखेंगे उसमें सुधार करेंगे।
ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: लोकतंत्र में हार-जीत बड़ी बात नहीं है, बोलीं शोभा करंदलाजे
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत बड़ी बात नहीं है। हमने अपनी हार स्वीकार की है। हम विपक्ष के नाते लड़ेंगे और हमारा लक्ष्य है कि 2024 में लोकसभा चुनाव में हम सारी सीटें जीतें।
ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम बोम्मई के काफिले के सामने मनाया जश्न
कर्नाटक चुनाव के रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है, इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के काफिले के सामने जश्न मनाया।