Karnataka Assembly Elections 2023: पूर्व पीएम देव गौड़ा बोले-चुनाव में कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 4, 2023, 09:27 PM IST

Karnataka Assembly Elections 2023: देव गौड़ा ने कहा कि विधानसभा चुनाव दो राष्ट्रीय पार्टियां और एक क्षेत्रीय पार्टी जेडी-एस लड़ रही है। अभी यह कहना बहुत मुश्किल है कि चुनाव कौन जीतेगा और सरकार कौन बनाएगा। ऐसे में बहुत सारे लोग अपनी जीत का दावा कर सकते हैं।

Karnataka Assembly Elections 2023: पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के सुप्रीमो एचडी देव गौड़ा ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस के साथ किसी प्रकार के गठबंधन से इंकार किया है। देव गौड़ा ने मंगलवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल के साथ जाना नहीं चाहते। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में पूर्व पीएम ने कहा कि पार्टी अपने बलबूते चुनाव जीतना चाहती है।

Deve Gowda

कर्नाटक में 10 मई को होंगे विधानसभा चुनाव।

चुनाव कौन जीतेगा कहना मुश्किल-देव गौड़ा

देव गौड़ा ने कहा कि विधानसभा चुनाव दो राष्ट्रीय पार्टियां और एक क्षेत्रीय पार्टी जेडी-एस लड़ रही है। अभी यह कहना बहुत मुश्किल है कि चुनाव कौन जीतेगा और सरकार कौन बनाएगा। ऐसे में बहुत सारे लोग अपनी जीत का दावा कर सकते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि कर्नाटक में इस बार त्रिशंकु विधानसभा बनेगी। सभी पूर्व सीएम को लेकर कुछ सर्वे भी हुए हैं। इन सभी सर्वे में एचडी कुमारस्वामी सबसे बड़े नेता के रूप में उभरे हैं।

End of Feed