इलेक्शन

Karnataka Chunav: कर्नाटक में BJP की तेज लहर है, बसवराज बोम्मई का दावा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 26, 2023, 07:04 PM IST

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव बेहद करीब है। इसी बीच मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दावा किया कि प्रदेश में बीजेपी की तेज लहर है।

Image

बसवराज बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी की जीत पक्की है

Photo : ANI

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान तेज है। बीजेपी और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दावा किया कि प्रदेश में बीजेपी की तेज लहर है। उन्होंने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मीडिया को जवाब दिया।

एएनआई से बात करते हुए, बोम्मई ने कहा कि जयवाहिनी रोड शो कार्यक्रम को लोकप्रिय समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह साबित करता है कि राज्य में बीजेपी की लहर है।

उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह ने चुनाव के संबंध में कुछ सुझाव दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की समीक्षा करने को कहा है। बोम्मई ने मंगलवार को राज्य में 10 मई को होने वाले चुनाव से पहले हुबली-धारवाड़ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़ने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़ सेंट्रल से चुनाव लड़ रहे हैं, इस सीट पर उन्होंने कई बार जीत हासिल की है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि दलबदलू शेट्टार ''चुनाव हार जाएंगे'' और जोर देकर कहा कि हुबली ने हमेशा बीजेपी को वोट दिया है।

2018 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 104 सीटें जीतीं और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जबकि कांग्रेस और जद (एस) ने क्रमशः 78 और 37 सीटें हासिल कीं। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article