Karnataka Chunav 2023: मिट्टी में मिलेंगी गालियां, फिर कमल खिलाएंगे पीएम मोदी!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 30, 2023, 07:52 AM IST

Karnataka Assembly Election 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्लियर मैसेज दिया कि मोदी को दी जाने वाली गालियां मिट्टी में मिल जाएंगी। गाली के सामने जनता की ताली बजेगी। फिर से कमल खिलेगा।

Karnataka Assembly Election 2023 : क्या कर्नाटक चुनाव में ही 2024 के आम चुनाव की पटकथा लिखी जा रही है? क्या कर्नाटक की चुनावी लड़ाई गाली वर्सेज ताली पर ही होगी? दरअसल कर्नाटक के रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उतरे। कर्नाटक को नंबर वन प्रदेश बनने का भरोसा दिलाया। और गाली से मोदी विरोध करने वालों को कड़ी नसीहतें दीं। क्लियर मैसेज दिया कि मोदी को दी जाने वाली गालियां मिट्टी में मिल जाएंगी। गाली के सामने जनता की ताली बजेगी। फिर से कमल खिलेगा।

बीजेपी के सुपरस्टार प्रचारक का पहला चुनाव प्रचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में अपना चुनावी शंखनाद कुछ इस तरह किया तो जनता ने एक बार फिर अपने पीएम पर प्यार लुटाया। बैंगलुरू की फिजा में मोदी-मोदी गूंजा। कर्नाटक चुनाव में ये बीजेपी के सुपरस्टार प्रचारक का पहला चुनाव प्रचार था। जिससे कार्यकर्ताओं का भी जोश हाई हुआ और वोटरों का भी इशारा बहुत कुछ समझ में आया। बैंगलुरू से पहले नरेंद्र मोदी ने बीदर हुमनाबाद में एक इलेक्शन रैली को संबोधित किया। कर्नाटक को देश में नंबर-1 राज्य बनाने का भरोसा दिया और कांग्रेस की गाली वाली राजनीति को भी खूब कोसा।

End of Feed